फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   katrina call salman khan for help

मुश्किल वक्त में कैटरीना के काम आए सलमान

Sat, 30 Aug 2014 11:44 AM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
katrina call salman khan for help

कुछ दिनों पहले खबर आई थी, कि सलमान खान ने कैटरीना कैफ की फिल्म 'फैंटम' के दौरान रुकी शूटिंग को दोबारा शुरू करवाया था, जिसे रोका था मेकअप समिति के सदस्यों ने और जिसका कारण था कैटरीना के मेकअप आर्टिस्ट डेनियर बॉअर का बिना पंजीकरण के काम करना।

विज्ञापन


जिसके चलते समिति के सदस्यों ने फिल्म की शूटिंग रुकवा कर खूब हंगामा खड़ा किया था, लेकिन इसके बाद जब कैट ने सलमान को बुलाया तब जाकर दोबारा से शूटिंग शुरू हो सकी थी।
विज्ञापन


यही मुद्दा एक बार फिर से उठा है। इस बार तो कॉस्ट्यूम एंड मेकअप आर्टिस्ट्स समिति के लोग इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट डेनियर बॉअर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए ही आ गए। ऐसे में कैट समेत फिल्म की पूरी टीम परेशान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन एक बार फिर से सलमान खान ने यहाँ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और यह मामला सिर्फ उनके आने की खबर से ही सुलझ गया। जैसे ही इन विरोधियों ने सलमान खान का नाम सुना उन्होंने डर के मारे तुरंत विरोध प्रदर्शन बंद कर दिया।

कैटरीना ने किया फोन

katrina call salman khan for help

दरअसल गुरुवार को सिने कॉस्टयूम और मेकअप कलाकार ​​एसोसिएशन ​​के लोग फिल्म 'फैंटम' के सेट पर पहुंच गये। फिल्म की शूटिंग 10 ​बजे फिल्मिस्तान स्टूडियो में शुरू ​हुई और शूटिंग के कुछ समय बाद ही, डैनियल​​ बॉअर के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए पहुंच गए।

दीपिका, ऐश्वर्या, और कैट जैसी अभिनेत्रियों के पसंदीदा इस आर्टिस्ट के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। लेकिन जब कैट ने सहायता के लिए सलमान को बुलाया तो सलमान वहां के लिए निकल गए। ऐसे में जैसे ही उन्होंने सलमान का नाम सुना उन्होंने तुरंत अपना विरोध बंद कर दिया।​​

सलमान ने जमाया फिर से रंग

katrina call salman khan for help

​खबर की पुष्टि करते हुए, कलाकार एसोसिएशन के हैड ने कहा, "क्योंकि इसके बाद सभी डर गए थे, और सलमान के आने के बाद कोई भी आगे नही आया। इसके बाद सलमान ने उन्हें दोबारा से बुलाया तो वे सभी पीछे हट गए।"​

​वह कहते हैं, "हाँ कार्यकर्ता डेनियल बॉअर के खिलाफ प्रदर्शन करने फिल्मिस्तान गए थे, लेकिन कोई भी इस विरोध की अगवाही नहीं करना चाहता था। उन्होंने कहा हम जल्दी ही इस बारे में एक बैठक करेंगे। क्योंकि वे सलमान के बुलाने से डर गए थे।"​

​उन्होंने कहा कि अब जल्दी ही एक मीटिंग करेंगे, जहाँ हम ये फैंसला करेंगे कि कैसे इस तरह से काम करने को रोका जाए। ​क्योंकि एक गैर-पंजीकृत मैकअप आर्टिस्ट फिल्मों में ऐसे काम नहीं कर सकता। ​"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed