फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   katreena will make his stunt scene

कैटरीना खुद करेंगी अपने स्टंट सीन

Sat, 24 Nov 2012 10:22 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 24 Nov 2012 10:22 AM IST
विज्ञापन
katreena will make his stunt scene
कैटरीना कैफ इन दिनों हर तरह के प्रयोग करने और चैलेंजिंग रोल लेने के लिए तैयार हो गयी हैं। अपनी पिछली फिल्म 'एक था टाइगर' में उन्होंने जमकर स्टंट सीन फिल्माये हैं. उन्होंने सलमान खान के समांतर कई स्टंट किये हैं। लेकिन फिल्म में यह साफतौर पर नजर आ रहा था कि कई दृश्यों में कैट के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


इसके बावजूद कैटरीना इस बात को मानने से साफ इनकार कर रही हैं। उन्होंने इस बात को सिरे से नकारते हुए कहा है कि वे अपने एक्शन दृश्य खुद करती हैं और अपनी आनेवाली फिल्म 'धूम 3' में भी वह जम कर स्टंट करती नजर आयेंगी। उन्होंने साफ कहा है कि वे बॉडी डबल के काम से बहुत संतुष्ट नहीं होतीं इसलिए वे खुद रिस्क लेना चाहती हैं।
विज्ञापन


कैट ने यह भी कहा कि फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में कई लोगों ने उन्हें बाइक चलाने से मना किया था। लेकिन उन्होंने खुद बाइक राइड की थी और न सिर्फ फिल्म में बल्कि प्रोमोशन के दौरान भी उन्होंने बाइक चलाई थी। कैट ने बताया है कि उनकी आनेवाली फिल्म जिसमें वे ऋतिक रोशन के साथ हैं उस फिल्म में भी वे कई स्टंट करती नजर आयेंगी और इसके लिए उन्होंने स्पेशल ट्रेनिंग लेनी शुरू भी कर दी है। वह फिलहाल 'धूम 3' के लिए एक्रोबेटिक्स की ट्रेनिंग ले रही हैं। कैट को स्टंट सीखाने के लिए हॉलीवुड के कई स्टंट एक्सपर्ट आनेवाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed