फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karwa Chauth Neetu kapoor wishes Happy Karva Chauth to alia Bhatt and daughter Riddhima Kapoor

Karwa Chauth: नीतू कपूर ने बहू आलिया और बेटी रिद्धिमा को विश किया करवा चौथ, एक फ्रेम में नजर आईं ननद-भाभी

Thu, 13 Oct 2022 03:06 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 13 Oct 2022 03:06 PM IST
सार

आलिया भट्ट इस बार अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। ऐसे में नीतू कपूर ने बहू आलिया और बेटी रिद्धिमा को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
Karwa Chauth Neetu kapoor wishes Happy Karva Chauth to alia Bhatt and daughter Riddhima Kapoor
आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड में भी करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार कई एक्ट्रेसेस अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। उन्हीं में से एक आलिया भट्ट भी हैं। ऐसे में आज आलिया की सासू मां नीतू कपूर ने अपनी बहू करवा चौथ की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही बेटी रिद्धिमा को भी करवा चौथ विश किया है। उन्होंने आलिया भट्ट की शादी की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। जिसमें ननद और भाभी को एक फ्रेम में देखा जा सकता है।

विज्ञापन

नीतू कपूर ने लुटाया आलिया भट्ट और बेटी रिद्धिमा कपूर पर प्यार
नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने काम से लेकर निजी जिंदगी तक से जुड़ी पोस्ट साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने बहू आलिया भट्ट और बेटी रिद्धिमा कपूर को करवा चौथ की शुभकामनाएं देने के साथ ही प्यार भी लुटाया है। नीतू कपूर ने आलिया और रिद्धिमा की फोटो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- "मेरी ब्यूटीज को करवा चौथ की शुभकामनाएं"। साथ ही उन्होंने 'मेरी जान' हैशटैग का यूज किया है। अपनी मां नीतू कपूर की इस पोस्ट पर रिद्धिमा ने दिल वाले इमोटिकॉन्स ड्रॉप किए हैं तो वहीं यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस को हुई आलिया भट्ट की चिंता
आलिया भट्ट इस समय अपने प्रेग्नेंसी फेज में हैं। ऐसे में फैंस को उनकी सेहत को लेकर चिंता हो रही है। नीतू कपूर की पोस्ट पर कई फैंस पूछते नजर आए कि क्या आलिया भट्ट भी करवा चौथ का व्रत रखेंगी। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'उम्मीद है आलिया ने व्रत नहीं रखा होगा'। वहीं कई अन्य आलिया की पहली करवा चौथ को लेकर एक्साइटेड नजर आए। इसी तरह से कई यूजर्स रिद्धिमा कपूर की जमकर तारीफ करते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed