नहीं थम रहा 'करुप्पु' का तूफान! 'दृश्यम 3' के लिए भी खास रहा वीकएंड का दिन; जानें शनिवार का कलेक्शन
Karuppu Vs Drishyam 3 Box Office Collection: सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' 15 मई को रिलीज हुई थी। वहीं मोहनलाल की 'दृश्यम 3' 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जानिए दोनों फिल्मों ने आज शनिवार को कितना कलेक्शन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'करुप्पु' और 'दृश्यम 3' ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने हालिया रिलीज बॉलीवुड को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 'करुप्पु' को रिलीज हुए आज 9 दिन हो गए हैं, वहीं 'दृश्यम 3' के लिए बॉक्स ऑफिस पर आज तीसरा दिन है। जानिए इन फिल्मों ने आज कितनी कमाई की है।
'करुप्पु' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सूर्या की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। पहले हफ्ते फिल्म ने 113.85 करोड़ की कमाई कर ली थी। इसके बाद भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। आज शनिवार को फिल्म ने 12.20 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 133.85 करोड़ का हो गया है।
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में थी। फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत रही है। पहले दिन इसने 15.85, तो वहीं दूसरे दिन 11.05 करोड़ की कमाई की थी। आज शनिवार को इसने 13.70 करोड़ की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 40.60 करोड़ हो गया है। देर रात तक इन आंकड़ों में बढोतरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- परेश रावल ने फिर छोड़ी ‘हेरा फेरी 3’ फिल्म! इस शर्त से सहमत नहीं थे एक्टर; क्या है पूरा मामला?
इन फिल्मों से है टक्कर
'करुप्पु' को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है। वहीं 'दृश्यम 3' तीन दिन पहले ही रिलीज हुई है। इन फिल्मों को टक्कर देने के लिए फिलहाल कई फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। इनमें 'पति पत्नी और वो दो', 'आखिरी सवाल', 'कृष्णावतारम: पार्ट 1' और 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्में शामिल हैं।