फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kartik aaryan new movie with kabir khan title announced chandu champion

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म के टाइटल की घोषणा, रिलीज डेट का भी हुआ एलान

Tue, 04 Jul 2023 02:11 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 04 Jul 2023 02:11 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का नाम 'चंदू चैम्पियान' रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कबीर खान और साजिद नाडियाडवाला को लगता है कि इस फिल्म का यह टाइटल फिल्म के लिए परफेक्ट है।

विज्ञापन
kartik aaryan new movie with kabir khan title announced chandu champion
कबीर खान-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने एकसाथ फिल्म 83 बनाई थी। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी, जो कि कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद साजिद और कबीर एकसाथ फिर नजर आने वाले हैं। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगा और इसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मेकर्स ने इस फिल्म के नाम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


क्या है फिल्म का नाम
कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का नाम 'चंदू चैम्पियान' रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कबीर खान और साजिद नाडियाडवाला को लगता है कि इस फिल्म का यह टाइटल फिल्म के लिए परफेक्ट है। फिल्म के कैरेक्टर के साथ यह नाम बिल्कुल फिट बैठेगा। इससे पहले कबीर खान ने साल 2005 में सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' के साथ भी कुछ ऐसा ही किया था। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दोनों ही चाहते हैं कि फिल्म के टाइटल को लेकर लोग चर्चा करें, इसलिए भी इसका नाम 'चंदू चैम्पियन' रखा गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Kit Harington: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्टर किट हैरिंगटन दूसरी बार बने पिता, पत्नी ने नन्हीं परी को दिया जन्म
विज्ञापन
विज्ञापन


नया रिकॉर्ड बनाएगी फिल्म
कहा जा रहा है कि इस फिल्म को आने वाले छह महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। मेकर्स की यह भी प्लानिंग है कि इसे अगले साल जून में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में अच्छे वीएफएक्स भी देखने को मिलेंगे। कबीर खान और साजिद को भरोसा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed