फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan got emotional remembering late satish kaushik shares unseen pic said you were best landlord

Kartik Aaryan: सतीश कौशिक की अनदेखी तस्वीर साझा कर भावुक हुए कार्तिक आर्यन, कहा- आप बेस्ट मकान मालिक

Fri, 10 Mar 2023 03:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 10 Mar 2023 03:58 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर सतीश कौशिक को याद किया और उन्हें सबसे अच्छा मकान मालिक बताया।

विज्ञापन
Kartik Aaryan got emotional remembering late satish kaushik shares unseen pic said you were best landlord
कार्तिक आर्यन और सतीश कौशिक - फोटो : Instagram

विस्तार

हंसमुख और जिंदादिल व्यक्तित्व वाले अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के अचानक निधन के बाद से मनोरंजन की दुनिया में शोक की लहर है। सिनेमा जगत की तमाम सेलेब्स उनके साथ बिताए दिनों को याद कर भावुक हो रहे हैं और उनसे जुड़ी तमाम यादें और बातें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। हाल ही में जावेद अख्तर ने सतीश के लिए भावुक पोस्ट किया था। अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर सतीश को याद किया है और उन्हें सबसे अच्छा मकान मालिक बताया।

विज्ञापन

Kartik Aaryan got emotional remembering late satish kaushik shares unseen pic said you were best landlord
सतीश कौशिक - फोटो : Instagram

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सतीश की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अभिनेता एक कमरे में खड़े नजर आ रहे हैं और मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'एक महान अभिनेता, एक महान इंसान और शहर में मेरे संघर्ष के दिनों में मेरे सबसे अच्छे मकान मालिक थे। आपके जोश भर देने वाले शब्द और हंसी हमेशा याद रहेगी सर। आपकी आत्मा को शांति मिले सतीश सर।'

Javed Akhtar: सतीश कौशिक की याद में जावेद अख्तर ने किया भावुक पोस्ट, कहा- महफिलों को जगाता था जो...

विज्ञापन
विज्ञापन

Kartik Aaryan got emotional remembering late satish kaushik shares unseen pic said you were best landlord
सतीश कौशिक, जावेद अख्तर - फोटो : Social media

कार्तिक आर्यन से पहले गीतकार जावेद अख्तर ने भी भावुक पोस्ट करते हुए सतीश को याद किया था। जावेद ने ट्वीट किया था, 'महफिलों को जगाता था जो, दोस्तों को हंसाता था जो, आज उसको यह क्या हो गया या शाम होते ही आग की चादर चढ़ी सो गया।'

Satish Kaushik: मसाबा ने साझा किया नीना-अनुपम के साथ सतीश का अनदेखा फोटो, फैंस बोले- दोस्ती की अटूट मिसाल

विज्ञापन

Kartik Aaryan got emotional remembering late satish kaushik shares unseen pic said you were best landlord
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

सतीश कौशिक का निधन 66 साल की उम्र में आठ मार्च को हुआ था। इस दौरान वह दिल्ली में निजी फार्म हाउस पर अपने करीबियों के साथ होली पार्टी में शामिल हुए थे, जिसका आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया न जा सका और वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। वहीं, मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अब सोशल मीडिया पर अभिनेता से जुड़ी तमाम तस्वीरें और वीडियो सेलेब्स और फैंस साझा कर रहे हैं।

Anupam Kher: अनुपम खेर ने जिगरी यार के साथ साझा किया वीडियो, बोले- मौत जीवन का अंत है...रिश्तों का नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed