Kartik Aaryan: बॉडीगार्ड सचिन की शादी में पहुंचे कार्तिक आर्यन, सोशल मीडिया पर तस्वीरें देख फैंस ने की तारीफ
कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह अपने बॉडीगार्ड सचिन के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल, कार्तिक हाल ही में अपने बॉडीगार्ड सचिन की शादी में पहुंचे थे।
विस्तार
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। वह एक्टिंग के साथ साथ अपने बेहतरीन अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टर ने कियारा आडवाणी संग आने वाली फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग पूरी की हैं। कार्तिक सोशल मीडिया पर भी काफी छाए रहते हैं। एक बार फिर से वह सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं।
कार्तिक आर्यन ने बॉडीगार्ड सचिन की शादी की साझा की तस्वीर
हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह अपने बॉडीगार्ड सचिन के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल, कार्तिक हाल ही में अपने बॉडीगार्ड सचिन की शादी में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने बॉडीगार्ड और उनकी पत्नी के साथ तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। पहली तस्वीर में एक्टर के साथ उनका बॉडीगार्ड सचिन, उनकी पत्नी और ग्रुप नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में कार्तिक के साथ सिर्फ उनका बॉडीगार्ड और उनकी पत्नी हैं। एक्टर ने तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है- मुबारक हो सचिन और सुरेखा, हैप्पी मैरिड लाइफ अहेड।
View this post on Instagram
इस अंदाज में नजर आए कार्तिक
एक्टर ने इस शादी के दौरान लाइट येलो कलर की शर्ट और ब्लू जीन्स पहना है। कार्तिक हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं। वहीं कार्तिक की इन तस्वीरों को देखने के बाद उनके फैंस जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये होती है दोस्ती, कार्तिक भाई लव यू यार। वहीं, कई यूजर्स लगातार कार्तिक के बॉडीगार्ड को शादी की बधाई दे रहे हैं।
कियारा संग सत्यप्रेम की कथा में नजर आएंगे कार्तिक
आपको बता दें कि कार्तिक जल्द ही फिल्म सत्यप्रेम की कथा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। हाल ही में दोनों कलाकारों ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है।
Karan Johar: करण जौहर ने सोशल मीडिया पर किसको पढ़ाया समय की पाबंदी का पाठ, पोस्ट शेयर कर जमकर लगाई फटकार