कार्तिक आर्यन को फैन ने दिया शादी का प्रपोजल: तो एक्टर ने दिया मजेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के चार्मिंग और पॉपुलर एक्टरों में से हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में लड़कियों की लंबी लिस्ट है। कार्तिक अपने लुक्स के लिए तो फेमस है ही। इसके साथ ही वे अपने अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन की एक फैन ने उनके सिंगल स्टेटस के पीछे का कारण पूछा इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि उन्हें (कार्तिक को) उससे शादी कर लेनी चाहिए। इस बात के जवाब में कार्तिक आर्यन ने बहुत ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया। कार्तिक ने कहा कि उन्हें अभी रिश्तों का इंतजार है।
कार्तिक ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म शहजादा की शूटिंग का दिल्ली शेड्यूल पूरा किया है। इस फिल्म को रोहित धवन ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 2022 नवंबर में रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन के अलावा इस फिल्म में कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस मनीषा कोईराला और परेश रावल भी नजर आएंगे। यह फिल्म साउथ स्टार अर्जुन अल्लू की तेलुगु मूवी वैकुंठपुरमुलु का रीमेक है।