सोशल मीडिया: सबा अली खान ने जहांगीर के साथ शेयर की तस्वीर, यूजर्स ने लिखा-माशाल्लाह कितना सुंदर है?
सबा अली खान ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर जहांगीर अली खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सबा अली खान ने जहांगीर को गोद में पकड़ रखा है और वह उसके चेहरे की तरफ देखकर मुस्करा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सबा अली खान ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर जहांगीर अली खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सबा अली खान ने जहांगीर को गोद में पकड़ रखा है और वह उसके चेहरे की तरफ देखकर मुस्करा रही हैं। यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है, जिसे सबा अली खान के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। करीना कपूर खान के छोटे बेटे जहांगीर को यूजर्स सुंदर और मासूम बता रहे हैं।
गौरतलब है कि सबा अली खान अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर और जहांगीर के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह अक्सर अपने दिवंगत पिता मंसूर अली खान की पुरानी तस्वीरों को भी फैंस के लिए साझा करती हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में सबा अली खान ने लिखा है, अतीत में मत रहो.... लेकिन जब वर्तमान ऐसा दिख सकता है, क्यों नहीं! मैं ब्लैक एंड व्हाइट को प्यार करती हूं..क्या आप भी? उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर जहांगीर पर प्यार बरसा रहे हैं। यहां तक की एक यूजर ने जहांगीर को 'रसगुल्ला' तक कह दिया।
सोशल मीडिया यूजर्स जहांगीर के लिए लिख रहे हैं- माशाल्लाह कितना सुंदर हैं? एक यूजर ने लिखा- दो खूबसूत आत्मा एक ही फ्रेम में। यूजर्स सबा की इस तस्वीर के नीचे दिल वाली इमोजी बनाकर प्यार बरसा रहे हैं। इससे पहले सबा अली खान ने मां शर्मिला टैगोर और दिवंगत पिता मंसूर अली खान पटौदी की पुरानी तस्वीर की थी। इस तस्वीर में शर्मिला टैगोर और मंसूर अली एक-दूसरे को देख रहे थे। यह एक ब्लैंक एंड व्हाइट तस्वीर थी, जिसके कैप्शन में सबा अली खान ने लिखा था कि शब्दों से कोई फर्क नहीं पड़ता...वह एक नजर है.. जब सब कुछ हो जाता है! उन्होंने आगे लिखा है- यदि आप दे सकते हैं तो इसे कैप्शन दें। सबा ने कहा कि सबसे अच्छे कैप्शन को वह बाद में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करेंगी।