सोशल मीडिया: जन्मदिन से पहले मालदीव पहुंचीं करीना, शेयर कीं बेटे जहांगीर और अपनी तस्वीरें
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान का कल यानी कि 21 सितंबर को जन्मदिन है। वो जन्मदिन से पहले मालदीव पहुंचीं हैं। करीना अपने पति सैफ अली खान और बेटों जहांगीर अली खान और तैमूर अली खान के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव पहुंचीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान का कल यानी कि 21 सितंबर को जन्मदिन है। वो जन्मदिन से पहले मालदीव पहुंचीं हैं। करीना अपने पति सैफ अली खान और बेटों जहांगीर अली खान और तैमूर अली खान के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव पहुंचीं हैं। करीना कुछ दिन पहले ही मालदीव पहुंच गईं थी और इनदिनों वहां छुट्टियां मना रही हैं। माना जा रहा है कि करीना कपूर खान अपना 41वां जन्मदिन मालदीव के खूबसूरत लोकेशंस पर ही सेलिब्रेट करेंगी।
करीना कपूर खान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर अपनी और बच्चों की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। ये ही वजह है कि फैंस और फॉलोवर्स को वो लगातार अपनी जर्नी के बारे में अपडेट देती रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग अलग ‘मूड’ वाली तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें जहांगीर के फोरेवर मूड की झलक भी दिखाई है।
उन्होंने पहली इंस्टा स्टोरी में एक मोनोक्रॉम सेल्फी शेयर की है, जिसमें वो राइट साइड देख रही हैं। इसके कैप्शन में ‘मूड 1’ लिखा हुआ है। जबकि दूसरी में तस्वीर में वो कैजुअल फॉर्म दिखाई दे रही हैं और इसका कैप्शन उन्होंने ‘मूड 2’ दिया है। तीसरी तस्वीर करीना कपूर खान ने अपने छोटे बेटे जहांगीर की शेयर की है। जिसमें उनका बेटा जहांगीर रोते हुए दिखाई दे रहा है। जेह ने रोते हुए हाथ को उठा रखा है। वो करीना और सैफ के पास जाना चाहते हैं या कुछ मांगने की कोशिश कर रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में नीला समुद्र है। इस फोटो के कैप्शन में करीना ने आंखों में प्यार भरे और गुब्बारे वाले इमोजी के साथ ‘फोरेवर मूड’ लिखा है। इस तरह करीना ने जहांगीर का यह मूड दिखाया है। मालदीव में ही करीना और सैफ ने 16 अगस्त को सैफ का 51वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था। जिसके बाद करीना ने फैमिली फोटो शेयर की थी। अब कहा जा रहा है कि करीना भी अपना जन्मदिन मालदीव में ही सेलिब्रेट करेंगी।