{"_id":"8c303f971ca582c3b709701e56b82383","slug":"kareena-kapoor-s-desi-look-will-seen-in-udta-punjab-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'उड़ता पंजाब' में फिर दिखेगा करीना का देसी अवतार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'उड़ता पंजाब' में फिर दिखेगा करीना का देसी अवतार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Mar 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
करीना कपूर की आने वाली फिल्म 'उड़ता पंजाब' में वह एक बार फिर देसी अवतार में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ उनके पूर्व प्रेमी शाहिद कपूर भी होंगे।
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग पंजाब के कई हिस्सों में हुई है। करीना कपूर भी पंजाबी रंग में रंगी दिखाई देंगी। वैसे करीना कपूर इससे पहले अपनी सुपरहिट फिल्म 'जब वी मैट' में भी अपना देसी पंजाबी लुक दिखा चुकी हैं जिसमें उनको बेहद पसंद किया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद करीना 'गोरी तेरे प्यार में' भी देसी अवतार में आईं लेकिन यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
सूत्रों के अनुसार फिल्म की शूटिंग के वक्त जिन लोगों ने भी करीना को देखा है उनकी तारीफ करते नहीं थके। इस फिल्म में करीना पटियाला सलवार सूट में ही ज्यादातर नजर आने वाली है।
विज्ञापन
कुछ सीन के लिए करीना बिना मेकअप भी दिखेंगी। इसके अलावा पंजाब के पारंपरिक परिधानों को ही उन्होंने ज्यादा पहना है।
जानकारों का यह भी कहना है करीना का यह अवतार उनकी फिल्म जब वी मैट से ही मिलता जुलता है।