फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kareena kapoor, rishi kapoor, kaitrina kaif

चर्चा में: करीना से नाराज हुए चाचा ऋषि कपूर

Fri, 06 Dec 2013 03:51 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला,मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला,मुंबई Updated Fri, 06 Dec 2013 03:51 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor, rishi kapoor, kaitrina kaif
*ऐक्टर इमरान खान के घर खुशियां आने वाली हैं। जी हां, उनकी पत्नी अवंतिका मलिक मां बनने वाली हैं। सूत्र खबर लाए हैं कि बीते दिनों जब अवंतिका की तबीयत ठीक नहीं लग रही थी तो इमरान घबरा गए कि कहीं डेंगू तो नहीं हो गया।
विज्ञापन

परंतु जब डॉक्टर ने जांच की तो बात कुछ और ही निकली। परेशान-से घर से गए इमरान खुशी-खुशी घर लौटे। यह तो होना ही था...!

*ऋषि कपूर भतीजी करीना कपूर से नाराज हैं। कारण...? करीना ने करन जौहर के कॉफी शो में कैटरीना कैफ को दुनिया भर के सामने अपनी ‘भाभी’ बता दिया।

यह बात चाचा कपूर को जमी नहीं। एक जमाना था जब कपूर खानदान में शादी होते ही हीरोइनें फिल्मों से संन्यास ले लेती थीं। चर्चा है कि बिकनी एपिसोड के लिए ऋषि कपूर ने कैटरीना को अभी माफ नहीं किया है!
विज्ञापन


*इन दिनों अरशद वारसी ने एक खरगोश पाला हुआ है, जिसे सीने से लगाए फिरते हैं। लेकिन वे उस वक्त ‘बकरा’ बन गए जब उन्हें पता चला कि एक महिला फिल्म इंडस्ट्री में सबको उनकी सेक्रेटरी बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरशद का कहना है कि अभी तक तो इस मामले में उनके या किसी प्रोड्यूसर के साथ धोखाधड़ी नहीं हुई है, लेकिन अगर वह महिला नहीं मानी तो जल्द ही कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed