फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kareena kapoor reacted on boycott bollywood said If there are no films then how will there be entertainment

Kareena Kapoor: बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर करीना ने दिया बयान, बोलीं-फिल्में नहीं होंगी तो एंटरटेनमेंट कैसे होगा

Mon, 23 Jan 2023 01:10 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 23 Jan 2023 01:10 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कोलकाता के इवेंट में बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड को लेकर बात की है। अभिनेत्री का कहना है कि फिल्में नहीं होंगे तो एंटरटेनमेंट कैसे होगा।
 

विज्ञापन
kareena kapoor reacted on boycott bollywood said If there are no films then how will there be entertainment
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के लिए पिछला एक साल कुछ खास नहीं रहा है। बायकॉट ट्रेंड के चलते कई सारी फिल्में फ्लॉप साबित हो चुकी हैं। वहीं, अब शाहरुख खान की 'पठान' को भी बायकॉट करने की मांग की जा रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यकर्ताओं से फिल्मों के बारे में टिप्पणी करने से बचने के लिए कह चुके हैं। वहीं, अब बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी कोलकाता के इवेंट में बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड को लेकर बात की है।

विज्ञापन


दरअसल, करीना कपूर रविवार को कोलकाता में एक इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान करीना कपूर ने बायकॉट और कैंसिल कल्चर के बढ़ते ट्रेंड पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं। अगर ऐसे होगा तो हम आपको एंटरटेन कैसे करेंगे, आपकी जिंदगी में खुशी और मजा कैसे आएगा। साथ ही अगर फिल्में नहीं होंगी तो एंटरटेनमेंट कैसे होगा।'
विज्ञापन

Advance Booking: पठान से पहले एडवांस बुकिंग में इन फिल्मों के भी बिके बंपर टिकट, लिस्ट देख रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल आई करीना कपूर और आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड की भेंट चढ़ गई थी। तब भी करीना ने बायकॉट को लेकर बात की थी। करीना ने कहा था, 'यह खूबसूरत फिल्म है और मैं चाहती हूं कि लोग मुझे और आमिर को साथ में देखें। ऐसे में फिल्म को बायकॉट न करें।'
Ae Watan Mere Watan: हिंदुस्तान की आवाज को सुनाने आ रही हैं सारा अली खान, जारी हुआ 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर

वहीं, इन दिनों शाहरुख खान की 'पठान' को भी बायकॉट करने की मांग की जा रही है। फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' के रिलीज होने के बाद से ही दीपिका की भगवा बिकिनी पर सवाल उठाए गए और इसका विरोध शुरू हो गया। ऐसे में फिल्म में बदलाव करने की मांग की जा रही है। वहीं, कई जगह फिल्म के पोस्टर को जलाकर विरोध प्रदर्शन हुआ है। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Sa Re Ga Ma Pa L'il Champs 9: सिक्किम की जेटशेन ने जीता लिटिल चैंप्स का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिले 10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed