{"_id":"b1569ad0-6f75-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"kareena-kapoor-met-stubborn-fans","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैन ने कहा करीना से मिलवाओ, वरना हाथ काट लूंगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैन ने कहा करीना से मिलवाओ, वरना हाथ काट लूंगी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 05 Feb 2013 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार्स के लिए उनके प्रशंसकों को बेइतहां प्यार करने के किस्से कई बार सामने आते रहे हैं। कई बार पुरुष सेलिब्रिटी के लिए उनकी महिला प्रशंसक का प्यार और महिला सेलिब्रिटी के लिए पुरुष प्रशंसकों के प्यार इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनता रहा है। इस बार जो खबर आयी है वह तो चौंकाने वाली है।
विज्ञापन
खबर है कि करीना कपूर को हाल ही में उनकी एक महिला प्रशंसक की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, करीना इन दिनों अपने पति सैफ अली के साथ बांद्रा में अपने बंगलो में रहती हैं। कुछ दिनों पहले की बात है। वंदना नाम की एक महिला प्रशंसक ने उनके घर के सामने पहुंचकर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उसका कहना था कि उसे करीना कपूर ने मिलना है।
विज्ञापन
उसने धमकी दी कि यदि उसे करीना कपूर से मिलने नहीं दिया गया तो वह चाकू से अपने हाथ काट लेंगी। इस महिला प्रशंसक की ऐसी धमकी सुन कर करीना के सेक्योरिटी गार्ड भी दंग रह गये। जब वह किसी के कहने पर भी नहीं मानी, तो मजबूरन करीना को अपने घर की लॉबी में आकर अपनी प्रशंसक से मिलना पड़ा और इसके बाद ही वह शांत हुई। इस बीच मौके पर पुलिस भी आ गयी। हालांकि करीना से बात करने के बाद वह महिला प्रशंसक चुपचाप लौट गयी।
विज्ञापन