फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Khan signs next film with Karan Johar

करीना कपूर खान लम्बे समय के बाद करेंगी करण जौहर के साथ काम, पढ़ें पूरी खबर

Mon, 28 May 2018 09:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 28 May 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan signs next film with Karan Johar
kareena kapoor, karan johar - फोटो : twitter
'तैमूर' के जन्म के बाद करीना कपूर खान करीब 2 साल बाद 'वीरे दी वेडिंग' से बड़े परदे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में करीना के साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया नजर आने वाली हैं। फिल्म 1 जून को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन


इस बीच खबर आ रही है कि करीना कपूर खान लगभग 2 साल बाद करण जौहर के साथ काम करती नजर आएंगी। करीना आखिरी बार साल 2016 में आई करण जौहर की फिल्म 'की एंड का' में अर्जुन कपूर के साथ नजर आई थीं। 
विज्ञापन


डीएनए में छपी खबर के मुताबिक, ‘करीना कपूर खान रियल लाइफ में एक अच्छी मां हैं, ऐसे में यह फिल्म उनके लिए एकदम परफेक्ट हैं। राज मेहता की नई फिल्म शादी और रिश्तों पर एक अलग नजरिया दर्शकों के सामने पेश करेगी। यह एक अच्छे मैसेज के साथ रॉम-कॉम फिल्म होगी। जब करीना कपूर खान ने फिल्म की कहानी सुनी तो उन्हें यह तुरंत ही पसंद आ गई और उन्होंने इसका हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


राज मेहता मे डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा 3 और मुख्य किरदार होंगे। फिल्म की कहानी दो शादी-शुदा जोड़ों के आस-पास घूमती दिखाई देगी। जहां एक जोड़ा सालों से शादी-शुदा होगा, वहीं एक जोड़े की नई-नई शादी हुई होगी। फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि करीना और करण जौहर की जोड़ी कितना कमाल दिखा पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed