बॉलीवुड हीरोइन करीना कपूर का नहीं हुआ है धर्म परिवर्तन!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव-जिहाद को लेकर करीना कपूर काफी समय से निशाने पर हैं। लेकिन आलोचना झेल रही करीना के पक्ष में खुद सैफ अली खान उतर आए हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर कहा है कि 'लोगों का मानना है कि करीना का धर्म परिवर्तन करा दिया गया है और करीना ने इस्लाम कबूल लिया है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। करीना को मुस्लिम नहीं बनाया गया है।'
हमेशा शांत रहने वाले सैफ मानते हैं कि करीना को लव-जिहाद जैसे मामले में बेवजह घसीटा जा रहा है। सैफ ने कहा कि 'लव जिहाद' की बात अफसोसजनक है। इस मुद्दे पर सैफ अली खान ने कहा है कि, 'करीना को अन्य किसी चीज के बजाए उनके काम के जरिए समझा जाना चाहिए। करीना महिलाओं के हक और स्वास्थ्य के लिए काम करती हैं। देश को करीना के सिनेमा और समाज में योगदान पर गर्व होना चाहिए।'
अक्टूबर के बाद से हैं करीना निशाने पर
करीना की अक्टूबर 2012 में सैफ अली खान से शादी हुई तब से ही वह कुछ खास धार्मिक संगठनों के निशाने पर रही हैं। वहीं, हाल की कुछ घटनाओं ने तो अभिनेत्री को पूरी तरह परेशान कर दिया है। करीना को धर्म संगठनों से धमकी मिलने लगी थी, जिसके तहत करीना ने अपने बंगले के साथ-साथ पर्सनल सुरक्षा भी बढ़ा ली है।
करीना को लेकर 'लव जिहाद' मामला तब गर्माया, जब विश्व हिंदू परिषद् की एक पत्रिका में करीना की मॉर्फ तस्वीर का इस्तेमाल किया था। इस तस्वीर में करीना का आधा चेहरा बुर्का से ढ़का हुआ था। वहीं, बाद में हिंदू महासभा ने भी अपने मुखपत्र 'हिंदू सभा वार्ता' में लव जिहाद के खिलाफ लिखते हुए करीना कपूर की उसी मॉर्फ तस्वीर का इस्तेमाल किया। इसके खिलाफ करीना कपूर ने आवाज भी उठाई थी।