बेगम करीना और पति सैफ अली खान सीक्रेट मिशन पर चले लंदन!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। खबर है कि दोनों किसी सीक्रेट प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए लंदन जा रहे थे। यूं तो ज्यादातर सेलेब्रिटी कैमरा देखते ही अपना मुंह छिपाते हुए एयरपोर्ट के अंदर चले जाते हैं ताकि उन्हें किसी भी सवाल का जवाब न देना पड़े लेकिन करीना कपूर खान हमेशा ही कैमरा फ्रेंडली रही हैं।
बेटे तैमूर के जन्म से पहले भी करीना कैमरे के सामने बेझिझक पोज देती थीं और आज भी करीना बिल्कुल वैसी ही हैं। एयरपोर्ट पर भी वो कैमरे के सामने हाथ हिलाती नजर आईं। पति सैफ के साथ करीना काफी खुश दिखाई दे रहीं थीं। हालांकि दोनों बेटे तैमूर के बिना ही दिखाई दिए।
क्या अकेले लंदन जा रही हैं करीना?
वैसे सूत्रों की मानें तो सैफ अपनी आने वाली फिल्म 'शेफ' की कुछ सीन्स की शूटिंग के लिए लंदन जा रहे थे और करीना भी उनका साथ दे रही थी। खबर तो ये भी है कि करीना अपनी पति की फिल्म का हिस्सा भी हो सकती हैं। वो इस फिल्म में एक अहम कैमियो रोल निभा सकती हैं। शायद करीना मां बनने के बाद पति सैफ के साथ ही फिल्मी करियर में वापसी की सोच रही हों।
वहीं कुछ अन्य सूत्रों के अनुसार करीना अकेले ही लंदन जा रही थीं और सैफ सिर्फ उन्हें छोड़ने एयरपोर्ट पहुंचे थे। शायद करीना किसी पर्सनल काम से तैमूर को घर पर छोड़ अकेले ही रवाना हुई हैं।