फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena and Sonam Kapoor film Veere Di Wedding Aa Jao Na song release

'वीरे दी वेडिंग' का रिलीज हुआ 'आ जाओ ना' गाना, करीना के साथ सोनम हुईं इमोशनल

Sat, 26 May 2018 10:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 26 May 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Kareena and Sonam Kapoor film Veere Di Wedding Aa Jao Na song release
veere di wedding
'वीरे दी वेडिंग' फिल्म का एक और गाना रिलीज हो गया है। इससे पहले इस फिल्म के चार गाने रिलीज हो चुके हैं। इससे पहले के रिलीज हुए सभी गाने जहां मस्ती वाले थे तो वहीं यह गाना आपको इमोशनल कर देगा।
विज्ञापन


इस गाने के बोल हैं 'आ जाओ ना'। इस गाने में एक से बढ़कर एक जबरदस्त सीन है जो आपको इंप्रेस कर देंगे। इस गाने में फिल्म के कुछ बेहतरीन सीन को मोन्टाज के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन


इस गाने में सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया इमोशनल नजर आ रही हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह और शाश्वत सचदेव ने गाया है। इस फिल्म के ‘तारीफां’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इतना ही नहीं सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में भी ये गाना खूब बजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर काफी क्रेज देखने को मिला। पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहीं करीना कपूर खान और सोनम कपूर की जोड़ी ट्रेलर में काफी दिलचस्प लग रही थीं। फिल्म की कहानी करीना पर बेस्ड है, जिनकी शादी अटेंड करने के लिए उनकी तीन दोस्त आती है और फिर कहानी शुरू होती है।


'वीरे दी वेडिंग' फिल्म को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है। तो वहीं एकता कपूर और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने प्रोड्यूसर किया हैं। फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed