Karan Johar: करण जौहर ने बताई बड़ी वजह, क्यों किया शाहरुख समेत कई सेलेब्स को अनफॉलो? कहा- ‘अपना समय…’
Why Karan Johar Unfollow Bollywood Celebs on Instagram: गुरुवार को करण जौहर ने अचानक शाहरुख से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। अब ऐसा करने का कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया है। ऐसा करने के पीछे एक बड़ी वजह फिल्ममेकर ने बताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर गुरुवार को खूब हंगामा हुआ, फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने करीबी दोस्त और बॉलीवुड के किंग खान को इंस्टाग्राम पर अनफाॅलो कर दिया। साथ ही कई नामी सेलेब्स को भी उन्होंने अनफॉलो किया। फैंस को लगा कि करण जौहर की इन सेलेब्स से अनबन हो चुकी। अब खुद करण जौहर ने ऐसा करने के पीछे की असल वजह का खुलासा कर दिया है। इसे लेकर एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की है।
करण जौहर ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?
करण जौहर ने गुरुवार देर रात ही एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में शेयर की है। जिसमें वह लिखते हैं, ‘यह एक डिजिटल डिटॉक्स है। मैं इंस्टाग्राम पर अपना समय और एनर्जी कम खर्च करने के लिए सबको अनफॉलो कर रहा हूं।’
ये खबर भी पढ़ें: करण जौहर ने पहना अपनी मां का हीरो का हार, फराह खान ने शेयर किया मजेदार वीडियो
शाहरुख के अलावा इन एक्टर्स को करण जौहर ने किया अनफॉलो
शाहरुख खान, आलिया भट्ट के अलावा करण जौहर ने वरुण धवन, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को भी इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया है। लेकिन वह अब भी प्रियंका चोपड़ा को फॉलो कर रहे हैं। इस वक्त करण सिर्फ 74 लोगों को फॉलो कर रहे हैं। इसमें करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा जैसी उनकी खास दोस्त भी शामिल हैं।
करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं करण जौहर
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही उनकी प्रोड्यूस की गई एक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज हुई। इसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य लीड रोल में हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रेस्पॉन्स मिल रहा है। उनके प्रोडक्शन तले 'नागजिला' नाम की फिल्म बन रही है, इसमें लीड रोल में कार्तिक आर्यन हैं।