{"_id":"5bab5932867a557f5d4c43ca","slug":"karan-johar-koffee-with-karan-6-saif-ali-khan-and-sara-ali-khan-to-appear-in-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कॉफी विद करण' में पापा सैफ के साथ नजर आएंगी सारा अली खान, दर्शकों को दिखेगी खास बॉन्डिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कॉफी विद करण' में पापा सैफ के साथ नजर आएंगी सारा अली खान, दर्शकों को दिखेगी खास बॉन्डिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 26 Sep 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
सारा, सैफ अली खान
फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर छोटे परदे पर पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के छठे सीजन से वापसी करने जा रहे हैं। इस शो का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कॉफी विद करण 21 अक्टूबर से ऑन एयर होगा। बात करें कॉफी विद करण के सीजन 6 की तो बताया जा रहा है कि इस बार का सीजन बेहद खास रहने वाला है।
कल ही हमने आपको बताया था कि इस बार शो में अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर भी आने वाले हैं। आज शो में आने वाले मेहमानों की लिस्ट में नया नाम जुड़ गया है। सूत्रों की मानें तो 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 में सारा अली खान अपने पापा सैफ अली खान के साथ शिरकत करेंगी।
कहा जा रहा हैं कि करण जौहर ने खुद शो पर आने के लिए सारा और सैफ से रिक्वेस्ट की थी। करण अपने शो के जारिए दर्शकों को सारा और सैफ की अच्छी बॉन्डिंग दिखाना चाहते हैं। इस शो में सारा और सैफ दूसरे के सीक्रेट्स शेयर करते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं खबर है कि कॉफी विद करण में इस बार बॉलीवुड की कई जोड़ियां नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और रणवीर एक एपिसोड में पहली बार एक साथ आने वाले हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि इसी शो पर पहली बार रणवीर-दीपिका अपनी रिलेशनशिप को पहली बार स्वीकार करने वाले हैं।
आपको बता दें करण जौहर का यह खास टीवी टॉक शो साल 2004 में पहली बार प्रसारित हुआ था। फिलहाल इंतजार करण जौहर की ओर से आधिकारिक एलान का है कि वे किन हस्तियों को इस बार शो में आने का इंवाइट भेज रहे हैं।