फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar Koffee With Karan 6 saif ali khan and sara ali khan to appear in show

'कॉफी विद करण' में पापा सैफ के साथ नजर आएंगी सारा अली खान, दर्शकों को दिखेगी खास बॉन्डिंग

Wed, 26 Sep 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 26 Sep 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar Koffee With Karan 6 saif ali khan and sara ali khan to appear in show
सारा, सैफ अली खान
फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर छोटे परदे पर पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के छठे सीजन से वापसी करने जा रहे हैं। इस शो का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कॉफी विद करण 21 अक्टूबर से ऑन एयर होगा। बात करें कॉफी विद करण के सीजन 6 की तो बताया जा रहा है कि इस बार का सीजन बेहद खास रहने वाला है। 
विज्ञापन


कल ही हमने आपको बताया था कि इस बार शो में अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर भी आने वाले हैं। आज शो में आने वाले मेहमानों की लिस्ट में नया नाम जुड़ गया है। सूत्रों की मानें तो 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 में सारा अली खान अपने पापा सैफ अली खान के साथ शिरकत करेंगी।
विज्ञापन


कहा जा रहा हैं कि करण जौहर ने खुद शो पर आने के लिए सारा और सैफ से रिक्वेस्ट की थी। करण अपने शो के जारिए दर्शकों को सारा और सैफ की अच्छी बॉन्डिंग दिखाना चाहते हैं। इस शो में सारा और सैफ दूसरे के सीक्रेट्स शेयर करते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं खबर है कि कॉफी विद करण में इस बार बॉलीवुड की कई जोड़ियां नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और रणवीर एक एपिसोड में पहली बार एक साथ आने वाले हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि इसी शो पर पहली बार रणवीर-दीपिका अपनी रिलेशनशिप को पहली बार स्वीकार करने वाले हैं। 


आपको बता दें करण जौहर का यह खास टीवी टॉक शो साल 2004 में पहली बार प्रसारित हुआ था। फिलहाल इंतजार करण जौहर की ओर से आधिकारिक एलान का है कि वे किन हस्तियों को इस बार शो में आने का इंवाइट भेज रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed