{"_id":"5b84204342c79206ed67d951","slug":"karan-johar-focus-on-souths-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"करण को मिल गया है सफलता का मंत्र, पैसे कमाने के लिए करा बड़ा करार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण को मिल गया है सफलता का मंत्र, पैसे कमाने के लिए करा बड़ा करार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
karan johar
करन जौहर अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा का बॉलीवुड से बाहर भी विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। उनकी नजरें अब क्षेत्रीय सिनेमा पर भी पड़ी हैं। हाल में उन्होंने माधुरी दीक्षित की मराठी डेब्यू फिल्म 'बकैट लिस्ट' को प्रेजेंट किया था।
विज्ञापन
बीते वर्षों में 'बाहुबली' सीरीज की दोनों फिल्मों की भव्य कामयाबी से करन को अच्छी खासी कमाई हुई, इसके बाद वह साउथ की ऐसी फिल्मों पर नजर रख रहे हैं जिन्हें हिंदी में तुरंत डब करके बाजार में उतारा जा सके या जिनका निर्माण दो भाषाओं में हो रहा है।
विज्ञापन
हाल में करन को पहली कामयाबी मिली है। उन्होंने तेलुगु एक्टर अखिल अक्कीनेनी की तेलुगु-हिंदी में बनने वाली फिल्म के लिए अनुबंध किया। रवि राजा पिन्नीशेट्टी फिल्म के डायरेक्टर होंगे। अखिल के पिता नागार्जुन धर्मा प्रोडक्शंस की ब्रह्मास्त्र के साथ 20 साल बाद बॉलीवुड में वापस लौटे हैं।
विज्ञापन