Karan Johar: करण जौहर गुरुवार को लॉन्च करेंगे तीन नए सितारे, दिखेगा नए दशक का बिल्कुल नया टशन
करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन कल यानी 3 मार्च को अपनी नई फिल्म का एलान करने वाला है। इस दौरान करण तीन नए चेहरों को भी फिल्मी दुनिया में लॉन्च करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज यानी 2 मार्च का दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी अहम साबित हुआ है। आज सुबह शाहरुख खान की मोस्ट अवेडिट फिल्म ‘पठान’ का टीजर सामने आया है तो साथ ही प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’ का नया ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। वहीं, अब करण जौहर ने भी एक बड़ी घोषणा कर दी है। करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता हैं, जिन्होंने अब तक कई हिट फिल्में बनाई हैं और नए चेहरों को भी फिल्मी दुनिया में लॉन्च किया है। वहीं, अब करण जौहर एक बार फिर यही काम करने जा रहा है। 3 मार्च को करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन अपनी नई फिल्म का एलान करने वाला है। इतना ही नहीं, इस फिल्म के जरिए तीन नए चेहरों को भी बॉलीवुड में लॉन्च किया जाएगा।
करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन सभी सेलेब्स के चेहरे नजर आ रहे हैं, जिन्हें करण जौहर ने लॉन्च किया है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ का गाना बज रहा है। वहीं, विजुअल में आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फिल्मी सीन्स को शामिल किया गया है। इस वीडियो के आखिर में लिखा है, ‘कल होगा बड़ा एलान।’
इस वीडियो के साथ करण जौहर ने कैप्शन में लिखा, ‘यह पीढ़ी पहले की तरह प्रतिभा से भरी हुई है और अब समय आ गया है कि हम इसमें शामिल हो जाए। हम Dharmamovies पर कहानी सुनाने वाले हमारे परिवार में तीन नए सदस्यों को शामिल करके बहुत खुश हैं। एक नई फिल्म और कलाकारों की घोषणा कल सुबह 10 बजे आप तक पहुंच जाएगी।’ करण के इस वीडियो ने सिनेमा प्रेमियों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।
करण जौहर अब तक आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनन्या पांडे, ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर जैसे सेलेब्स को फिल्मों में लॉन्च कर चुके हैं। आलिया, सिद्धार्थ और वरुण धवन ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया था, जो करण जौहर की फिल्म है। वहीं, ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर ने ‘धड़क’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।