{"_id":"5928190d4f1c1b7e4e53648b","slug":"karan-johar-birthday-bash-shahrukh-khan-photo-with-sara-ali-khan-and-aryan-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या सारा और आर्यन साथ में करेंगे डेब्यू? तस्वीर आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सारा और आर्यन साथ में करेंगे डेब्यू? तस्वीर आई सामने
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Fri, 26 May 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
आर्यन, शाहरुख और सारा अली खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर ने कल यानि 25 मई को अपना 45वां बर्थडे सेलीब्रेट किया। उन्होंने अपने घर पर ही पार्टी रखी। पार्टी में उनके बेस्ट फ्रेंड्स करीना, मनीष मल्होत्रा, शाहरुख और आलिया के अलावा कई नए चेहरे भी नजर आए। इस मौके पर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और शाहरुख के बेटे आर्यन भी मौजूद थे। ये दोनों पार्टी में साथ समय बिताते दिखे।
विज्ञापन
यूं तो करण के बर्थ डे पार्टी की कई फोटो सामने आई हैं लेकिन एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में आर्यन, शाहरुख और सारा हैं। फोटो के सामने आने के बाद से ही ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि बॉलीवुड में सारा और आर्यन की जोड़ी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
दरअसल, एक इंटरव्यू में करण ने कहा था कि आर्यन को वो लॉन्च करेंगे और शाहरुख भी चाहते हैं कि उनके बेटे को करण ही लॉन्च करें।
वहीं करीना भी यही चाहती हैं कि सारा करण की फिल्म से ही अपना डेब्यू करें। इसलिए ऐसा हो सकता है कि दोनों एक ही फिल्म से काम शुरू करें। हालांकि जब तक करण खुद इस पर कुछ आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं करते तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि सारा को लेकर पहले खबरे आ चुकी हैं कि वो सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म से डेब्यू कर सकती हैं। इस फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट करेंगे।
विज्ञापन