फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'kapoor and sons' shooting has been begane

एक दूसरे के साथ व्यस्त हो गए हैं सिद्वार्थ और आलिया

Tue, 12 May 2015 05:05 PM IST
Updated Tue, 12 May 2015 05:05 PM IST
विज्ञापन
'kapoor and sons' shooting has been begane
जी हां युवा दिलों की धड़कन बन चुके सिद्वार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट आजकल बहुत ज्यादा व्यस्त हो गए हैं। दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा वक्त बिता रहे हैं। वैसे तो इन दोनों के बीच अफेयर की खबरें भी बॉलीवुड गलियारों में गूंजी थीं।
विज्ञापन


लेकिन फिलहाल दोनों किसी डेट को लेकर नहीं बल्कि शूटिंग को लेकर व्यस्त हो गए हैं। अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग के शुरू होते ही अब इन दोनों के पास खाली समय ही नहीं बच रहा है।
विज्ञापन


Trending Videos

कपूर एंड संस की शूटिंग हुई शुरू

'kapoor and sons' shooting has been begane

शकुन बत्रा की आने वाली आधुनिक पारिवारिक फिल्म 'कपूर एंड सन्स' की शूटिंग रविवार से शुरू हो गई। इसमें अभिनेत्री आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान एवं दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर हैं।​​
​
​​​ 'कपूर एंड सन्स' करण जौहर अपनी फिल्म निर्माण व वितरण कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बना रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा​, "शकुन बत्रा की 'कपूर एंड सन्स' की शूटिंग आज से शुरू। फिल्म के कलाकारों व कर्मियों की किस्मत उनका साथ दे।​"​​​​
​
​​ शकुन के निर्देशन की पहली फिल्म ​'​एक मैं और एक तू​'​ भी करण ने ही बनाई थी। वहीं, आलिया और सिद्धार्थ की पहली फिल्म ​'​स्टूडेंट ऑफ द ईयर​'​ भी उन्होंने ही बनाई व निर्देशित की थी।​​
​
​​सिद्धार्थ ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू होने का उत्साह ट्विटर पर जाहिर किया, ​'"कपूर एंड सन्स​'​ का पहला दिन। हमारे अच्छे भाग्य की कामना करें।​"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed