फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kapil Sharma Net Worth Comedian Kapil Sharma's net worth and luxury cars

Kapil Sharma Net Worth: इतने करोड़ है कॉमेडियन कपिल शर्मा की कुल संपत्ति, इन लग्जरी कारों की करते हैं सवारी

Thu, 20 Jan 2022 07:52 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 20 Jan 2022 07:52 PM IST
सार

क्या आप जानते हैं कि कपिल शर्मा की कुल संपत्ति कितनी है और वह कौन-कौन सी कारों की सवारी करते हैं।

विज्ञापन
Kapil Sharma Net Worth Comedian Kapil Sharma's net worth and luxury cars
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो 'कपिल शर्मा शो' के कारण घर-घर में लोकप्रिय हैं। यह शो टीवी की दुनिया का बेहद प्रसिद्ध शो है, जहां इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां भी आने को तरसती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपिल शर्मा की कुल संपत्ति कितनी है और वह कौन-कौन सी कारों की सवारी करते हैं।एक रिपोर्ट के मुताबिक, कॉमेडियन कपिल शर्मा इस वक्त 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। वह अपने कॉमेडी शो से अच्छी-खासी कमाई करते हैं। एक शो के लिए कपिल शर्मा करीब 40 लाख रुपये से लेकर 90 लाख रुपये तक लेते हैं।

विज्ञापन


टीवी के साथ ही वो फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके हैं। एक ऐसा भी वक्त था जब कपिल शर्मा के पास अपनी बहन की सगाई करवाने तक के रुपये नहीं थे। वह जेब खर्चे के लिए टेलीफोन बूथ पर काम किया थे। कपिल शर्मा ने किसी जमाने में अपने घर को चलाने के लिए दुपट्टा तक बेचा था। कपिल ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि पैसों की दिक्कत के कारण उनकी बहन की शादी टल गई थी। द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज जीतने पर मिली धन राशि से उनकी बहन की शादी हुई। यह तो सभी जानते हैं कि ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के तीसरे सीजन को जीतने के बाद कपिल शर्मा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन


कपिल शर्मा करते हैं इन कारों की सवारी
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा मर्सडिज बेंज एस क्लास और मर्सडिज बेंज सी क्लास कारों की सवारी करते हैं। इसके अलावा उनके पास एक करोड़ रुपये की वोल्वो एक्स90 भी है। उनके पास हाईबुसा बाइक है जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है। उनके पास क्वासाकी नींजा एच2आर  है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed