{"_id":"57dff35f4f1c1b223aa832f5","slug":"kapil-sharma-booked-against-new-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल की मुश्किलें बढ़ी, हफ्तेभर में दूसरा मामला दर्ज ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल की मुश्किलें बढ़ी, हफ्तेभर में दूसरा मामला दर्ज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Mon, 19 Sep 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं, उन पर एक हफ्ते के अंदर दूसरा मामला दर्ज हो गया है। यह मामला मैंग्रोव लैंड अधिग्रहण के तहत दर्ज किया गया है। कपिल शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने अपने घर के पीछे मैंग्रोव वाली जमीन पर मलबा जमा कर उसे पाटने की कोशिश की, ताकि वह उनकी जमीन सी लगे। इससे पहले 13 सितंबर को ही कपिल पर टाउन प्लानिंग वालों ने अवैध निर्माण का मामला दर्ज किया था। अगर कपिल पर आरोप साबित हो जाते हैं तो उन्हें एक महीने से तीन साल तक की सजा हो सकती है। आपकों बता दें कि कपिल शर्मा की मुश्किलें तब से बढ़ती जा रही हैं, जब से उन्होंंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए दो ट्वीट किए और बीएमसी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए।
कपिल ने नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा था, "मैं पिछले पांच साल से 15 करोड़ रुपए टैक्स भर रहा हूं। लेकिन मुझे ऑफिस बनाने के लिए बीएमसी को 5 लाख की घूस देनी होगी। ये हैं आपके अच्छे दिन?" कपिल के ये ट्वीट वर्सोवा में उनके ऑफिस के बारे में थे। दरअसल, कपिल का वर्सोवा में ग्राउंड प्लस वन स्टोरी रो हाउस में ऑफिस है।
इसके बाद बीएमसी हरकत में आ गई और कपिल पर अवैध निर्माण का मामला दर्ज किया गया। बीएमसी का कहना है कि कपिल ने यहां वर्सोवा ऑफिस का दायरा बढ़ा लिया था। दूसरी मंजिल पर भी बिना मंजूरी कंस्ट्रक्शन कर लिया था। इसे रोकने के लिए उन्हें 16 जुलाई को नोटिस जारी किया गया। इसके बावजूद कंस्ट्रक्शन जारी रहा। इसके चलते 4 अगस्त को बीएमसी ने ढांचा गिरा दिया।