{"_id":"590c27aa4f1c1b4a63443020","slug":"kannada-tv-actress-rekha-krishnappa-death-in-a-car-accident-is-a-hoax","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर मौत की अफवाह के बाद सामने आईं टीवी एक्ट्रेस रेखा, कहा- 'मैं जिंदा हूं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया पर मौत की अफवाह के बाद सामने आईं टीवी एक्ट्रेस रेखा, कहा- 'मैं जिंदा हूं'
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Fri, 05 May 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
रेख्ाा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर थी कि फेमस टीवी एक्ट्रेस रेखा कृष्णअप्पा की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैल गई। जब रेखा तक ये बात पहुंची तो वो सामने आईं और कहा कि ये सब झूठ है। मैं बिलकुल सही सलामत हूं।
विज्ञापन
रेखा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, 'मैं बिलकुल ठीक हूं और श्रिंगेरी में हूं। मैं अपने परिवार के साथ यहां घूमने आई हूं।' रेखा के फैंस ये जानकर काफी रिलीफ हुए हैं।
विज्ञापन
सुबह से ये खबर चल रही थी कि चेन्नई-बेंगलुरु हाईवे के पास एक कार हादसा हुआ। इसमें टीवी एक्ट्रेस रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। रेखा के साथ घूमने गए तीन और लोग अभिषेक कुमारन, जयचंद्रन और रक्षा बुरी तरह घायल हो गए हैं। लेकिन ये सब झूठ निकला।
विज्ञापन
बता दें कि रेखा एक फेमस कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस हैं। रेखा को दीवामगल नाम की टीवी सीरीज में काम करने को लेकर जाना जाता है। इस सीरीज में रेखा ने लीड रोल प्ले किया था। इसमें रेखा ने चार साल तक काम किया। रेखा तेलुगु और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भी काम करती रही हैं।