{"_id":"592e531f4f1c1bfb6ebda9a3","slug":"kannada-producer-parvathamma-rajkumar-passes-away-at-age-of-77","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नड़ प्रोड्यूसर पर्वताम्मा राजकुमार का निधन, बंगलूरु में बंद रहेंगे थिएटर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कन्नड़ प्रोड्यूसर पर्वताम्मा राजकुमार का निधन, बंगलूरु में बंद रहेंगे थिएटर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Wed, 31 May 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
पर्वताम्मा राजकुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नड़ की मशहूर प्रोड्यूसर पर्वताम्मा का आज तड़के देहांत हो गया। एमएस रामाइया मेमोरियल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस लीं। अस्पताल द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि वो ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थी और ये कैंसर उनके फेफड़ों, किडनी और लिवर में पहुंच गया था। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए आज बंगलुरु के सभी थिएटर बंद रहेंगे।
विज्ञापन
अस्पताल के डॉक्टर नरेश शेट्टी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, पर्वताम्मा को सुबह साढ़े चार बजे कार्डियक अरेस्ट आया था जिस वजह से उन्होंने रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया था और करीब पौने पांच उनका निधन हो गया। पर्वताम्मा स्वर्गीय एक्टर राजकुमार की पत्नी थीं।
विज्ञापन
उनके बेटे राघवेंद्र राजकुमार ने बताया कि उनकी मां की आंखें दान की जाएंगी। उनके पिता राजकुमार के निधन के बाद उनकी आंखे भी दान की गई थीं।
पर्वताम्मा की 13 साल की उम्र में ही शादी हो गई थी और उन्होंने कई एक्टर्स को साउथ की फिल्मों में काम दिलवाया है। उन्होंने करीब 80 हिट फिल्में दी हैं और कई हीरोइनों की पहचान बनाने में उनकी मदद की है।
विज्ञापन