फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kannada movies actress avantika shetty alleges harassment on film set

एक्ट्रेस का आरोप: 'काम के बाद फीस नहीं देता प्रोड्यूसर'

Mon, 05 Jun 2017 04:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Mon, 05 Jun 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
kannada movies actress avantika shetty alleges harassment on film set
अवंतिका शेट्टी

कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस अवंतिका शेट्टी ने फिल्म प्रोड्यूसर के सुरेश पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अवंतिका ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन


अवंतिका को अनुपम भंडारी की फिल्म 'रंगीतरंगा' से फेम मिली और इस समय वो 'राजू कन्नड़ मीडियम' फिल्म में काम कर रही थी। वो इस फिल्म में लीड रोल निभा रही थीं। उन्होंने कहा, 'फिल्म की शूटिंग के शुरुआत में तो सब ठीक चल रहा था लेकिन निर्माता के सुरेश उनसे खुश नहीं थे।'
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी थी, बस इसका एक गाना शूट करने को बचा था। लेकिन ही निर्माताओं ने उन्हें शूट पर आने से मना कर दिया। इतना ही नहीं, अवंतिका ने बताया कि निर्माताओं द्वारा दिया हुआ चैक भी कैंसल हो गया और फीस भी अभी आधी बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं सुरेश ने ये दावा किया है कि मामला उनकी पेमेंट रुकने का है, उनका कोई चैक कैंसल नहीं हुआ है। उनके अनुसार, अवंतिका ने फिल्म में 40 में से सिर्फ 15 दिन ही शूटिंग की है। लेकिन अवंतिका का ये दावा है कि उन्होंने 99% काम पूरा कर लिया था।

अवंतिका ने मामले की सुनवाई के लिए बेंगलुरु कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। साथ ही उन्होंने कर्नाटक फिल्म चैंबर में भी इसकी शिकायत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed