{"_id":"5d53e7928ebc3e6cf57b430a","slug":"kannada-actor-komal-beaten-up-by-drunk-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत बाइक सवारों ने एक्टर कोमल के साथ की जमकर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नशे में धुत बाइक सवारों ने एक्टर कोमल के साथ की जमकर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 14 Aug 2019 06:05 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 14 Aug 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
कोमल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नड़ एक्टर कोमल हाल ही में राह चलते युवकों से मारपीट के शिकार हो गए। बेंगलुरु में हुई इस रोड-रेज की घटना में चार युवकों ने कथित तौर पर उनसे खूब मारपीट की। दरअसल, कोमल की कार से युवकों की बाइकों में मामूली रगड़ लग गई, जिसके बाद चारों युवकों ने उनकी कथित तौर पर पिटाई की। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कोमल मंगलवार को अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़ने जा रहे थे, तभी मल्लेश्वरम में यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि युवक नशे में लग रहे थे। उन्होंने 46 वर्षीय अभिनेता को कार से बाहर खींचा और उनके साथ मारपीट की। कुछ स्थानीय लोगों ने समय पर हस्तक्षेप किया, जिससे कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कोमल के चेहरे पर कुछ चोटें आईं। उनको अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोमल के भाई और लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता जग्गेश ने आरोप लगाया कि शहर में गुंडागर्दी बढ़ गई है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही है। जग्गेश ने कहा, ‘‘मैं पुलिस से ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने का अनुरोध करता हूं। इससे आम लोगों में डर पैदा हो रहा है।’’
विज्ञापन