{"_id":"7ff73e02d210e94eedfbfa9085c47736","slug":"kangna-wants-to-be-script-writer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐक्टिंग नहीं कुछ और करना चाहती हैं कंगना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐक्टिंग नहीं कुछ और करना चाहती हैं कंगना
अमर उजाला,मुंबई
Updated Fri, 03 Jan 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत का मन अब ऐक्टिंग से भर गया है। वह अब कुछ और करना चाहती हैं।
विज्ञापन
कंगना रनौत की महत्वाकांक्षा स्क्रिप्ट राइटर बनने की है। जी नहीं, वे अभिनय को अलविदा नहीं करने जा रही हैं। लेकिन वे यह जरूर चाहती हैं कि उनकी लिखी स्क्रिप्ट पर कोई फिल्म बने।
स्क्रिप्ट राइटिंग के गुर हासिल करने के लिए कंगना ने बाकायदा न्यूयॉर्क फिल्म स्कूल ज्वाइन करने का निर्णय लिया है। बुधवार की रात उन्होंने न्यूयॉर्क की फ्लाइट पकड़ ली, जहां वे स्क्रिप्ट राइटिंग का एक महीने का कोर्स पूरा करेंगी।
विज्ञापन
कंगना का कहना है कि उनकी रुचि काफी समय से स्क्रिप्ट राइटिंग और संवाद लेखन में है। कुछ महीने पहले जब उन्हें फिल्म क्वीन में खुद के लिए संवाद लिखने का मौका मिला, तो यह उनके लिए एक नया अनुभव था।
विज्ञापन
फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने उनका साथ दिया और उनसे कई संवाद लिखवाए। मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म के संवादों के लिए कंगना को क्रेडिट भी दिया जा रहा है। क्वीन फरवरी के अंत में रिलीज होने जा रही है, तब तक कंगना अमेरिका से लौट आएंगी।
कंगना के करीबी जनों का कहना है कि वे फिल्म निर्देशन की भी सोचती हैं। लेकिन निर्देशन से पहले वे लेखन की बारीकियां समझ लेना चाहती हैं। कंगना का मानना है कि एक अच्छी स्क्रिप्ट पर ही कामयाब फिल्म बन सकती है।