फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangna Ranaut remembered the old Training days with Anurag Basu after completing 17 years in industry

Kangna Ranaut: 'इस पागल जीनियस को धन्यवाद', इंडस्ट्री में 17 साल पूरे होने पर कंगना का भावुक पोस्ट

Sun, 30 Apr 2023 01:06 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 30 Apr 2023 01:06 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने 17 साल का शानदार सफर पूरा किए है।अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की है।

विज्ञापन
Kangna Ranaut remembered the old Training days with Anurag Basu after completing 17 years in industry
कंगना रनौत - फोटो : social media

विस्तार

कंगना रनौत के फिल्म इंडस्ट्री में 17 साल पूरे हो चुके हैं। बॉलीवुड क्वीन ने इस खास मौके पर डायरेक्टर अनुराग बासु के साथ अपनी पुरानी यादें शेयर की हैं। अनुराग बासु के साथ एक पिक्चर शेयर करते हुए कंगना ने बताया कि कैसे अनुराग लाइफ इन मेट्रो की शूटिंग के दौरान उन्हें इंस्ट्रक्शन दिया करते थे।

विज्ञापन
Trending Videos

कंगना ने अपनी फिल्म मेट्रो लाइफ के 17 साल पूरे होने पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी के साथ कंगना ने एक पिक्चर भी शेयर की। जिसमें कंगना अनुराग बासु के साथ सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर में अनुराग फिल्म के सेट पर कंगना को कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल ये तस्वीर लाइफ इन ए मेट्रो के सेट की है। इस फिल्म के जरिए कंगना को अनुराग ने मौका दिया था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने शानदार कैप्शन भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangna Ranaut remembered the old Training days with Anurag Basu after completing 17 years in industry
कंगना रनौत, अनुराग बासु - फोटो : सोशल मीडिया

इस इंस्टा स्टोरी में कंगना ने अनुराग वासु को टैग करते हुए लिखा, '17 साल पहले 28 अप्रैल 2006 को मुझे लॉन्च करने वाले इस पागल जीनियस अनुराग वासु को धन्यवाद, ये मेट्रो सेट (2006) में उनकी और मेरी एक तस्वीर है, इस तरह उन्होंने मुझे ट्रेनिंग दी.... 'तू चुप कर' ट्रेनिंग के दौरान उनका फेवरेट डायलॉग है... हा हा आई लव यू अनु... हर चीज के लिए धन्यवाद। उन्होंने ये भी कहा, "मुझे बताया गया था कि अभिनेत्रियों की 4-5 साल की शेल्फ लाइफ होती है... खैर, मैंने कल फिल्म के 17 साल पूरे कर लिए हैं...'।

विज्ञापन

बता दें, लाइफ इन ए मेट्रो को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में कंगना के अलावा धर्मेंद्र, नफीसा अली, शिल्पा शेट्टी, के के मेनन, शाइनी आहूजा, इरफान खान, कोंकणा सेनशर्मा और शरमन जोशी भी अहम किरदार में नजर आए थे। कंगना ने 2006 में आई थ्रिलर गैंगस्टर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

यह भी पढ़ें: पति नहीं पिता बनने की फिराक में थे सलमान, लेकिन फिर बदल गया कानून और...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed