फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kangna did 7 minutes direction in a film

कंगना का हौसला बुलंदियों पर, निर्देशन में भी आजमाया हाथ

Fri, 12 Jun 2015 10:13 AM IST
Updated Fri, 12 Jun 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
kangna did 7 minutes direction in a film

कैमरे के सामने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के के हुनर से तो हम परिचित ही हैं, अब उनकी आने वाली फिल्म 'कट्टी बट्टी' में उनकी कैमरे के पीछे की काबिलियत का भी पता चलेगा।

विज्ञापन


खबर है कि कंगना ने 'कट्टी बट्टी' में सात मिनट के एक दृश्य का निर्देशन किया है। निर्देशक निखिल आडवाणी की फिल्म में कंगना अभिनेता इमरान खान के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन


कंगना ने फिल्म के सिनेमेटोग्राफर तुषार को अपने तरीके से कैमरा इस्तेमाल करने के लिए मनाया और उन्होंने यह दृश्य एक ही टेक में पूरा भी कर दिया।

सात मिनट का है ये निर्देशन

kangna did 7 minutes direction in a film

कंगना ने एक बयान में कहा, "यह सात मिनट का दृश्य है​। मुझे कैमरे को हाथ में लेकर यह दृश्य फिल्माना था और यह पटकथा की मांग थी​। मैं पहले घबरा रही थी, लेकिन एक अभिनेता अपने निर्देशक के लिए कुछ भी कर सकता है, जिसे उनकी काबलियत पर भरोसा होता है​। निखिल भी ऐसे ही निर्देशक हैं​।​​"​

​दूसरी तरफ निखिल भी कंगना से खासे प्रभावित हैं​। निखिल ने कहा, "कंगना ने बखूबी यह काम किया और दिखा दिया कि अभी उनकी प्रतिभा के पिटारे में बहुत कुछ नया है​।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed