फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranavat play the role of hunterwali

खौफ न खाइए, यह 'हंटरवाली' कंगना हैं?

Tue, 31 Mar 2015 11:49 AM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranavat play the role of hunterwali

1930-1940 के दशक की हिंदी फिल्मों के दौर की बड़ी नायिका कहलाने वाली मैरी इवांस वाडिया उर्फ फीयरलैस नादिया के जीवन पर निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज लंबे समय से फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फीयरलैस नादिया फिल्म हंटरवाली से चर्चित हुई थीं। इस रोल में दर्शकों ने उन्हें इतना पसंद किया कि उनका यही नाम रख दिया। नादिया उस जमाने में अपने स्टंट खुद करती थीं और दर्शक दांतों तले अंगुली दबा लेते थे।

विज्ञापन


विशाल का यह प्रोजेक्ट कुछ वर्षों से चर्चा में है, परंतु कई मुद्दों पर यह फिल्म बार-बार रुकती रही है। विशाल के सामने एक बड़ी मुश्किल यह थी कि इस फिल्म में वह फीयरलैस नादिया उर्फ हंटलवारी किसे बनाएं। सूत्रों की मानें तो विशाल को अब उनकी हीरोइन मिल गई है। हाल में क्वीन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली कंगना रनौत को विशाल ने इस फिल्म का प्रस्ताव दिया। बताया जाता है कि कंगना ने यह फिल्म स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन

कंगना के लिए फीयरलैस नादिया होगा मील का पत्थर

Kangana Ranavat play the role of hunterwali

इन दिनों लगातार ऑफबीट फिल्में कर रहीं कंगना के लिए फीयरलैस नादिया एक और मील का पत्थर साबित हो सकती है। सूत्रों के अनुसार पिछले हफ्ते कंगना ने विशाल से भोजन पर मुलाकात करके फिल्म के लिए हां कह दिया है। इस फिल्म का नाम जूलिया होगा।

फिल्म के करीबी सूत्रों की मानें तो विशाल ने हाल में मणिपुर के कुछ हिस्सों की यात्रा की, जहां पर वह इसकी शूटिंग करने वाले हैं। शूटिंग साल के आखिर तक शुरू होगी क्योंकि इस बीच कंगना अपने कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। फिल्म में कंगना के साथ कई स्थानीय कलाकारों को लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मैरी इवांस मूल रूप से ऑस्ट्रेलियाई थीं और एक सर्कस कंपनी में काम करते हुए भारत आई थीं। उन्हें एक ज्योतिषि ने कहा था कि अगर वह अपना नाम ‘न’ से रख लें तो किस्मत चमक जाएगी। तब उन्हें नादिया नाम पसंद आया था। फिल्मों में सफल होने के बाद उन्होंने निर्माता-निर्देशक होमी वाडिया से विवाह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed