{"_id":"5d7a16f48ebc3e01423268fc","slug":"kangana-ranaut-will-go-america-for-jayalalithaa-biopic-thalaivi-looks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीवाली के बाद शुरू होगी जयललिता की बायोपिक की शूटिंग, उससे पहले इसलिए अमेरिका जाएंगी कंगना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीवाली के बाद शुरू होगी जयललिता की बायोपिक की शूटिंग, उससे पहले इसलिए अमेरिका जाएंगी कंगना
Thu, 12 Sep 2019 03:50 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 12 Sep 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Jayalalithaa, Kangana Ranaut
- फोटो : amar ujala
फिल्म मणिकर्णिका से साल की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की अगली फिल्म थलाइवी को लेकर विरोधाभासी खबरें आनी शुरू हो गईं हैं। फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि फिल्म की शूटिंग के लिए पैसे का इंतजाम न होने पाने के चलते फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पा रही है। वहीं, फिल्म के निर्माता का कहना है कि अभी फिल्म की लोकेशन देखी जा रही है और फिल्म की शूटिंग कंगना के फिल्म के लिए जरूरी चार लुक्स फाइनल होने के बाद ही शुरू होगी।
फिल्म जगत की सेल्फ मेड 'क्वीन' कंगना रनौत काफी अरसे से अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में रही हैं। यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित है और इस बायोपिक का नाम रखा गया है थलाइवी। दक्षिण भारत में अभी तक थलाइवा के नाम से रजनीकांत मशहूर रहे हैं और कंगना की कोशिश इस बायोपिक के जरिए अपनी अखिल भारतीय प्रशंसक संख्या को बढ़ाने की है।
अब तक की योजना के अनुसार फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू हो जानी चाहिए थी। लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि इस बायोपिक के निर्माता इसकी शूटिंग शुरू करने के लिए जरूरी धन का इंतजाम नहीं कर पाए हैं। शूटिंग टलने की एक वजह ये भी बताई जा रही है कि तमिल फिल्म निर्माता गौतम वासुदेव मेनन ने भी जयललिता आधारित एक वेब सीरीज पर काम शुरू कर दिया है।

Trending Videos
jayalalithaa
- फोटो : file photo
कंगना की फिल्म का बजट करीब 55 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। तमिल, तेलुगू और हिन्दी भाषाओं प्रस्तावित इसी फिल्म के लिए अपनी फीस 20 करोड़ रुपये बताकर कंगना ने खुद को भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री का तमगा भी ओढ़ा था। कंगना कहती हैं, "मेरे ख्याल से जयललिता के किरदार को पर्दे पर निभाना बेहतरीन एहसास होगा।
पहली बार मैं अपने रूप को इतना परिवर्तित करने जा रही हूं और यह पहली बार होगा जब मुझे स्क्रीन पर अपना चेहरा नहीं दिखेगा। इसके अलावा जो लोग कनेक्ट करेंगे वे मेरे चेहरे से कनेक्ट नहीं कर पाएंगे। मेरे लिए, यह बहुत अच्छी बात है और मेरा मानना है कि एक कलाकार के रूप में मुझे बहुत नि:स्वार्थ होना चाहिए।"
फंड की कमी के चलते फिल्म की शूटिंग रुकने की खबरें आने के बाद कंगना रनौत के दफ्तर से गुरुवार को फिल्म थलाइवी के निर्माता विष्णु इंदूरी का एक बयान भी जारी किया गया। इस बयान में इंदूरी ने कहा है कि फिल्म की शूटिंग से पहले की तैयारियां पूरी रफ्तार से चल रही हैं औऱ उनकी टीम इन दिनों मैसूर में फिल्म की लोकेशन फाइनल करने में जुटी है।
फिल्म की शूटिंग दीवाली के बाद किसी भी समय शुरू होने का दावा करते हुए इस बयान में इंदूरी ने किया है। इसके साथ ही इस बयान में ये भी कहा गया है कि कंगना रनौत और फिल्म की टीम जल्द ही हॉलीवुड जाने वाली है जहां कैप्टन मार्वेल के लुक्स बनाने वाले मशहूर प्रोस्थेटिक विशेषज्ञ कंगना के थलाइवी के लिए जरूरी चार लुक्स तैयार करेंगे।
पढ़ें: रुक गई कंगना रनौत स्टारर जे जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' की शूटिंग, जानें क्या है बड़ी वजह