फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Upcoming Movie Bharat Bhagya Vidhata To Be Releasing On 12 June

इम्तियाज अली की फिल्म से टकराएगी कंगना अभिनीत 'भारत भाग्य विधाता', मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट

Wed, 06 May 2026 02:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 06 May 2026 02:58 PM IST
सार

Kangana Ranaut Upcoming Movie: कंगना रनौत की आने वाली फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है। साथ ही इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म और क्या होगी कहानी? 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Upcoming Movie Bharat Bhagya Vidhata To Be Releasing On 12 June
कंगना रनौत और इम्तियाज अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना रनौत बीते कुछ दिनों से फिल्मों से ज्यादा राजनीति में सक्रिय हैं। लेकिन अब उनके फैंस का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि उनकी आने वाली फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 

विज्ञापन

क्या है फिल्म का नाम? 
कंगना रनौत की आने वाली फिल्म का नाम ‘भारत भाग्य विधाता’ है। मेकर्स ने इसका पोस्टर जारी कर रिलीज डेट का खुलासा किया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘एक साधारण लोगों की असाधारण कहानी! वो रात, जब इंसानियत डर से भी बड़ी बनकर सामने आई। जब जिम्मेदारी ने बलिदान का रूप लिया, जब एकता ने कर्तव्य निभाया और जब हिम्मत ने कई जिंदगियां बचाईं। भारत के असली हीरोज की अनकही कहानी।’ बता दें कि फिल्म में भारत के उन हीरोज की कहानी बताएगी, जो अनसुनी है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manikarnika Films Production (@manikarnikafilms)

कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में नजर आएंगी। इसे मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। इसके लेखक और निर्दशक मनोज तापड़िया हैं। ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस कंगना की वापस फिल्मों में वापसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 

 

Kangana Ranaut Upcoming Movie Bharat Bhagya Vidhata To Be Releasing On 12 June
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म से होगी टक्कर
बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला इम्तियाज अली की आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ से होगा। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित ‘मैं वापस आऊंगा’ एक लव स्टोरी है। ‘मैं वापस आऊंगा’ भी 12 जून को रिलीज होगी, जिसमें दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

Kangana Ranaut Upcoming Movie Bharat Bhagya Vidhata To Be Releasing On 12 June
मैं वापस आऊंगा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
12 जून को ये फिल्में भी होंगी रिलीज 
‘मैं वापस आऊंगा’ और 'भारत भाग्य विधाता' के अलावा 12 जून को 2 और फिल्में रिलीज होंगी। इसमें एक फिल्म विक्रम भट्ट की है।  विक्रम भट्ट निर्देशित हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' भी 12 जून को रिलीज होगी। यह 2011 की हिट फिल्म 'हॉन्टेड' का सीक्वल है, जिसमें मिमोह चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में हैं। वहींं दूसरी ओर मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' भी इसी दिन रिलीज होगी। इसका निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह और चिन्मय मंडलेकर ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed