फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kangana ranaut upcoming film simran trailer released

'सिमरन' का ट्रेलर रिलीज, जुए और चोरी की लत है चुलबुली कंगना को

Wed, 09 Aug 2017 08:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Wed, 09 Aug 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut upcoming film simran trailer released
कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'सिमरन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। हमेशा की तरह कंगना की जबरदस्त एक्टिंग इस फिल्म में भी देखने को मिलने वाली है ये तो इस ट्रेलर से साफ ही हो गया है। इस ट्रेलर में कंगना का बेहद क्यूट और अल्हड़ अंदाज देखने को मिल रहा है जिससे फिल्म में होने वाली मस्ती का अंदाजा लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन


इस ट्रेलर को देखने के बाद ये साफ है कि कंगना रनौत इस फिल्म से एक बार धमाका करने को तैयार हैं। फिल्म को हंसल मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। आपको बता दें ये फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन


इस फिल्म ने अभी तक काफी विवादो का सामना किया है। माना जा रहा था कि फिल्म की कहानी को चुराई गई है। ये फिल्म इसलिए भी काफी चर्चा में रही क्योंकि इसमें एक्टिंग के अलावा डायलॉग और स्‍क्रीनप्‍ले में कंगना ने काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- महारानियों की तरह जिंदगी जीती थीं ये हीरोइनें, मिली ऐसी मौत कि रूह कांप जाएगी


इतना ही नहीं कुछ समय पहले खबरे आईं थी कि फिल्म में एडिटिंग का जिम्मा भी कंगना को सौंपा गया है। कंगना की एक्टिंग के तो सभी कायल हैं लेकिन देखना ये होगा का वो एडिटिंग में कितना कमाल दिख पाती हैं। 

फिल्म भले ही हिट न हो लेकिन कंगना के अभिनय की सब तारीफ ही करते है कुछ ऐसा ही हुआ था उनकी फिल्म 'रंगून' के साथ। हालांकि इस फिल्म में कंगना को काफी उम्मीदें है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिए गए हैं जिन्हें काफी पसंद किया गया है। अब देखना ये होगा कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। 

यहां देखे फिल्म का ट्रेलर- 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed