फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kangana ranaut takes a challenging role for his next

'शादी के पहले प्रेगनेंट हो जाना क्या बड़ी बात'

Tue, 26 Aug 2014 08:01 AM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 08:01 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut takes a challenging role for his next

कंगना रनौत फिल्मों में लगातार ऐसे रोल कर रही हैं जो उन्हें दूसरी हीरोइनों से अलग पहचान दिलाएं। एक बार फिर वह ऐसी फिल्म के लिए तैयार है जो आएगी तो दर्शकों को चौंकाएगी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार यह ‘क्वीन’ निर्देशक निखिल आडवाणी की फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में फ्लॉप हीरो इमरान खान के अपोजिट लिव-इन-रिलेशनशिप वाली फिल्म करने जा रही है। लेकिन फिल्म की कहानी में टर्न तब आता है जब इस रिलेशनशिप में पायल बनीं कंगना प्रेग्नेंट हो जाती है।
विज्ञापन


जब यह बात मैड का रोल प्ले कर रहे इमरान को पता लगती है तो वह कहते हैं कि क्यों न हम लोग शादी कर लें। तब चालू फार्मूले के उलट कंगना कहती हैं, ‘क्यों? क्या मैं प्रेग्नेंट हो गई हूं इसलिए? प्रेग्नेंट हो जाने में कौन सी बड़ी बात है?’
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम को नए सिरे से बताती है फिल्म

kangana ranaut takes a challenging role for his next

सूत्रों के अनुसार फिल्म में कंगना दिल्ली के एक प्रभावशाली परिवार की बेटी बनी हैं, जो प्रेम, शादी और सेक्स जैसे मुद्दों पर दूसरों से बिल्कुल अलग सोच रखती है। लेकिन मैडी पूना का मिडिलक्लास लड़का होता है और वह इस बात से परेशान हो जाता है कि बिना शादी किए ही वह बाप बनने जा रहा है।

फिल्म की स्क्रिप्ट सहारनपुर के रहने वाले अंशुल सिंघल ने लिखी है। अंशुल ने जब निखिल को स्टोरी सुनाई थी तो वह तुरंत यह फिल्म करने को राजी हो गए। पिछले दिनों इस फिल्म के लिए निखिल ने कंगना से बात की और करीब तीन घंटे तक पायल के रोल पर दोनों के बीच बातचीत हुई।


पहले भी बन चुकी हैं फिल्में

kangana ranaut takes a challenging role for his next

आखिर में कंगना यह रोल करने के लिए मान गईं। फिल्म में क्या कंगना वाकई बिन ब्याही मां बन जाएंगी या फिर निर्माता-निर्देशक भारतीय संस्कृति का खयाल रखते हुए क्लाइमेक्स दिखाएंगे, यह फिल्म आने पर पता चलेगा।

वैसे लिव-इन-रिलेशनशिप में गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट हो जाने को लेकर 2005 में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘सलाम नमस्ते’ भी आई थी। जिसमें प्रिटी जिंटा और सैफ अली खान थे। फिल्म में दिखाया गया था कि प्रिटी के प्रेग्नेंट हो जाने के बाद सैफ उनसे शादी नहीं करना चाहते।

हालांकि ये दोनों किरदार ऑस्ट्रेलिया में दिखाए गए थे। जबकि ‘कट्टी बट्टी’ की कहानी दिल्ली और मुंबई में आधारित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed