फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut's Snake Scare

कंगना रणौत को दिखा सांप, टाल दी शूटिंग

Tue, 11 Nov 2014 11:18 AM IST
Updated Tue, 11 Nov 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut's Snake Scare

इन दिनों कंगना अपनी आगामी फिल्म 'कट्टी बट्टी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह इमरान खान के साथ नजर आएंगी। लेकिन हाल ही में हुए एक वाकये में वह इस कदर घबरा गई, कि उन्होंने डर के मारे शूटिंग करने से ही इंकार कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल निखिल आडवाणी की इस फिल्म के शूटिंग सेट पर जब कंगना अपनी वैनिटी वैन में तैयार हो रही थी, तो उनकी वैन के बाहर एक सांप देखा गया। जिसके बाद कंगना बहुत घबरा गई, और वह इतनी घबरा गई कि उन्होंने डर के मारे शूटिंग करने से ही मना कर दिया।

विज्ञापन

दिख गया सांप

Kangana Ranaut's Snake Scare

​एक सूत्र ने बताया, "कंगना एक दृश्य के लिए तैयार हो रही थी। उसके जानकारी नहीं थी कि यूनिट को उनकी वैनिटी वैन के ठीक नीचे सांप को देखा है। जिसे एक घासफूंस वाली जगह पर पार्क किया गया था। जब उन्हें एक स्टाफ सदस्य ने बताया कि उनकी वैन के नीचे एक सांप था तो वह बेहद डर गई।

यहां तक कि जब उन्हें सांप के नाम का पता चला तो उनके डर का तो ठिकाना ही नहीं था। जिसके बाद तो वह वैनिटी वैन से बाहर आकर शूट करने के लिए राजी ही नहीं हुई।"​ ​कहा जा रहा है कि जब एक क्रू मेंबर ने सांप को निकाल कर शूट से बाहर फेंका तो ही वह शूट पर जाने के लिए तैयार हुई।​

घबरा गईं कंगना

Kangana Ranaut's Snake Scare

​एक और सूत्र ने बताया, "इसके बाद भी कंगना ये ही सोचती रही कि सांप शूटिंग सेट पर वापस आ सकता है। लेकिन प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें यकीन दिलाया कि अब इसके लिए सारे इंतजाम कर दिए गए हैं। इसके बाद भी कंगना बेहद डरी हुई थी।

जिसके चलते एक सह-निर्देशक को उनकी वैनिटी वैन तक आने-जाने में उनके साथ रहना पड़ा।"​ इस बारे में कंगना के वक्ता से बात नहीं हो पाई है। इस फिल्म के अलावा कंगना की एक और फिल्म तनु वेड्स मनु 2 की भी चर्चा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed