फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut reveals she has no Hollywood plans Why should we make America look great

हॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर क्या है कंगना रनौत का प्लान? बोलीं- 'अमेरिका को महान दिखाने की कोशिश...'

Thu, 16 Apr 2026 08:35 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 16 Apr 2026 08:35 PM IST
सार

Kangana Ranaut Hollywood Plans: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में हॉलीवुड में काम करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। कंगना आखिरी बार फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आई थीं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut reveals she has no Hollywood plans Why should we make America look great
कंगना रनौत - फोटो : X

विस्तार

कंगना रनौत एक भारतीय अभिनेत्री होने के साथ ही निर्माता, निर्देशक और राजनेता हैं। कंगना ने 2006 में 'गैंगस्टर' से बॉलीवुड में शानदार शुरुआत की। उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई और 'फैशन', 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्मों के लिए चार राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्म श्री जीते। अब वह राजनीति (मंडी से सांसद) में भी सक्रिय हैं। हाल ही में कंगना ने हॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर अपनी राय पेश की है। 
विज्ञापन

 

क्या है कंगना का हॉलीवुड फिल्मों का प्लान
कंगना दो दशकों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने ‘मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘इमरजेंसी’ जैसी फिल्मों में काम किया और साथ ही इनका निर्देशन भी किया है। कंगना ने ANI को दिए एक इंटरव्यू में अपने हॉलीवुड फिल्मों में काम करने के प्लान को लेकर बताया, 'मुझे हॉलीवुड का कोई क्रेज नहीं है।'

कंगना ने आगे कहा, 'हॉलीवुड की फिल्में ज्यादातर अमेरिका को महान दिखाने के लिए बनाई जाती हैं। इसलिए हम बेवजह वहां जाकर अमेरिका को महान दिखाने की कोशिश क्यों करें? हमें अपना एजेंडा होना चाहिए।' कंगना अब बॉलीवुड में ही नई फिल्में और चुनौतियां लेना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीना कपूर भी नहीं करना चाहती हॉलीवुड फिल्मों में काम 
पिछले साल करीना कपूर खान ने भी कहा था कि वह हॉलीवुड में करियर बनाने के बारे में नहीं सोच रही हैं। करीना ने कहा था, 'मैं तो यहीं पर हूं। मुझे अपनी हिंदी फिल्मों में काम करना बहुत पसंद है।' दूसरी तरफ, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट जैसी कई अभिनेत्रियों ने हॉलीवुड फिल्मों में काम भी किया है।

विज्ञापन

ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां कर चुकी हैं हॉलीवुड फिल्मों में काम-

  • प्रियंका चोपड़ा जोनस- 'बेवॉच', 'इजन्ट इट रोमांटिक', 'द मैट्रिक्स रीसरेक्शन्स', 'द ब्लफ' और अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' में मुख्य भूमिकाएं निभाईं
  • ऐश्वर्या राय बच्चन- 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस', 'द पिंक पैंथर 2' और 'द लास्ट लीजन' जैसी फिल्मों में अभिनय किया
  • दीपिका पादुकोण-  'xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में विन डीजल के साथ अभिनय किया
  • आलिया भट्ट-  फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' के साथ हॉलीवुड डेब्यू किया
  • तब्बू- 'लाइफ ऑफ पाई', 'द नेमसेक' और वेब सीरीज 'ड्यून प्रोफेसी' जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और सीरीज में काम किया
  • हुमा कुरैशी- 'आर्मी ऑफ द डेड' में अभिनय किया

यह भी पढ़ें: Kashish Methwani: कौन हैं मिस इंडिया कशिश मेथवानी? मॉडलिंग छोड़ बनीं इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed