फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kangana ranaut reached chennai pays tribute to jayalalitha before release of Thalaivii

तमिलनाडु: ‘थलाइवी’ की रिलीज से पहले कंगना रणौत पहुंचीं चेन्नई, जयललिता को दी श्रद्धांजलि

Sat, 04 Sep 2021 02:26 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 04 Sep 2021 02:26 PM IST
सार

  • थलाइवी की रिलीज से पहले कंगना रणौत पहुंची चेन्नई 
  • पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को श्रद्धांजलि दी 
  • जयललिता के जीवन पर आधारित है कंगना की अगली फिल्म 

विज्ञापन
kangana ranaut reached chennai pays tribute to jayalalitha before release of Thalaivii
कंगना रणौत - फोटो : ANI

विस्तार

कंगना रणौत अपनी अगली फिल्म थलाईवी की रिलीज की तैयारी में जुट गई हैं। ये फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की जिंदगी पर आधारित है। अपनी फिल्म की रिलीज से पहले कंगना चेन्नई के मरीना बीच पर पहुंची, जहां पर जयललिता का स्मारक बना हुआ है। वहां पर पहुंचकर उन्होंने जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। कंगना अपनी आगामी फिल्म के लिए खूब सुर्खियों में है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद से ही लोग इस फिल्म का बड़ी बेसब्री के साथ इन्तजार कर रहे हैं। फिल्म 'थलाइवी' में तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के अभिनेत्री से पॉलिटिशन बनने के पूरे सफर को दिखाया गया है।

विज्ञापन


फिल्म के लिए कंगना ने की खासी मेहनत 

इस फिल्म के लिए कंगना ने खूब मेहनत की है।  जिसकी झलक कंगना अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करती हैं। अभिनेत्री जयललिता की भूमिका के साथ न्याय करने के लिए कंगना ने कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म के लिए उन्होंने अपना वजन तक बढ़ाया। ऐसे में अब कंगना फिल्म के प्रचार और प्रसार में पूरी तरह से जुट गई हैं। कंगना रणौत की फिल्म 'थलाइवी' 10 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।  लेकिन फिल्म रिलीज से पहले कंगना रणौत ने फिल्म के लिए जयललिता का आशीर्वाद लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी कई तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वह  मरीना बीच पर बने जयललिता के स्मारक पर फूल चढ़ा रही हैं।  
विज्ञापन

 

 
 

kangana ranaut reached chennai pays tribute to jayalalitha before release of Thalaivii
कंगना रणौत - फोटो : ANI

फिल्म का कर रही हैं जमकर प्रमोशन 

कंगना थलाइवी के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही। सोशल मीडिया पर भी कंगना जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं । दरअसल कंगना अपने बायो में अपनी आगामी फिल्म थलाइवी के ट्रेलर का लिंक साझा करना चाहती थीं, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाईं, जिसे लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम की क्लास लगाई । उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि इंस्टाग्राम को ईस्ट इंडिया कम्पनी की मानसिकता वाला करार दिया। कंगना ने इंस्टा स्टोरी में दो पोस्ट लिखीं। कंगना ने लिखा, 'प्यारे इंस्टाग्राम। मुझे अपने प्रोफाइल में अपनी फिल्म का ट्रेलर जोड़ना है। मुझे बताया गया है कि मेरा प्रोफाइल वैरीफाइड है, इसलिए मैं इसकी मालकिन हूं। हालांकि, मैंने अपना नाम कमाया है और कई सालों से प्रोफाइल बनाया है। इसके साथ ही कंगना ने कहा कि वो फिल्म प्रमोशन से जुड़े पोस्ट करना चाहती हैं लेकिन वो हो नहीं रहे हैं। 

इन भाषाओं में होगी फिल्म रिलीज 

इस फिल्म में जयललिलता के जीवन के बारे में हर पहलू दिखाया जाएगा। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन एएल विजय ने किया है और इसमें अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, मधु और भाग्यश्री भी अहम भूमिकाओं में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed