Kangana Ranaut: 'चंद्रमुखी 2' की ओपनिंग से खुश कंगना रणौत, पोस्ट कर जताया दर्शकों का आभार
कंगना रणौत ने 'चंद्रमुखी 2' की अच्छी ओपनिंग को सेलिब्रेट किया है। साथ ही सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए दर्शकों का आभार जताती नजर आई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंगना रणौत की वर्ष 2022 की फिल्म 'धाकड़' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन महज 2.58 करोड़ रुपये था। हालांकि, अब अभिनेत्री अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म ने बीते दिन यानी 28 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। तमिल फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को न केवल प्रशंसकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छी शुरुआत की है। इसी को देखते हुए अभिनेत्री ने एक पोस्ट साजा किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया है।
'चंद्रमुखी 2' की ओपनिंग से गदगद कंगना
'चंद्रमुखी 2' को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए उत्साहित कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक समाचार रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें फिल्म की शानदार शुरुआत के बारे में बात की गई है। अभिनेत्री ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, '2019 में मणिकर्णिका के बाद इंडस्ट्री पर कोविड का असर पड़ा और उसके बाद, अब मैं एक ब्लॉकबस्टर को आते हुए देख रही हूं। हा हा, काफी लंबा इंतजार करना पड़ा, इस जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद।'
Salaar Release Date: 'सालार' की नई रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन किंग खान से होगा मुकाबला
अभिनेत्री ने पोस्ट कर जताया आभार
'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बच्चे का फिल्म की सकारात्मक समीक्षा करते हुए एक वीडियो भी साझा किया। अभिनेत्री ने लिखा, 'सभी बच्चे खुश हैं, भूत बहुत डरावना नहीं है, और एक्शन बिल्कुल भी खून-खराबा वाला नहीं है। बच्चों और बुजुर्ग परिवार के सदस्यों के साथ आनंद लेने के लिए उत्तम पारिवारिक कॉमेडी और हॉरर।'
Tiger 3: जब तक टाइगर मरा नहीं... डायलॉग है इस शख्स के दिमाग की उपज, निर्देशक मनीष शर्मा ने खुलासे से बढ़ाया बज
'चंद्रमुखी 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'चंद्रमुखी 2' की बात करें तो इसका निर्देशन पी वासु ने किया है। फिल्म में राघव लॉरेंस, वाडिवेलु, राधिका सरथकुमार, लक्ष्मी मेनन और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म ने सभी भाषाओं में 7.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 'चंद्रमुखी '2 के लिए तमिल अधिभोग दर 51.90 प्रतिशत थी, जबकि तेलुगु और हिंदी शो के लिए दर 42.65 प्रतिशत और 12.77 प्रतिशत थी। सकारात्मक वर्ड-ऑफ-माउथ के साथ, हॉरर-कॉमेडी फिल्म के कलेक्शन में और भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।