{"_id":"6a5e1fbe6aad2582f302288b","slug":"kangana-ranaut-criticises-cjp-protest-near-parliament-says-government-should-not-be-arm-twisted-2026-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सरकार पर दबाव नहीं डाल सकते', कंगना रनौत ने सीजेपी के प्रदर्शन की आलोचना की; बताया संसद सत्र में क्या होता है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सरकार पर दबाव नहीं डाल सकते', कंगना रनौत ने सीजेपी के प्रदर्शन की आलोचना की; बताया संसद सत्र में क्या होता है
Mon, 20 Jul 2026 06:46 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 20 Jul 2026 06:46 PM IST
सार
CJP Protest: आज सीजेपी ने संसद तक मार्च निकालने की कोशिश की। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इस विरोध प्रदर्शन की आलोचना की है। उन्होंने बताया है कि संसद का सत्र किसलिए होता है।
विज्ञापन
कंगना रनौत
- फोटो : एक्स
विस्तार
पिछले कई दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रही है। आज पार्टी ने संसद तक मार्च करने की कोशिश की। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने संसद के पास चल रहे इस विरोध प्रदर्शन की आलोचना की है।
कंगना ने की प्रदर्शन की आलोचना
सोमवार (20 जुलाई) को मॉनसून सत्र के दौरान संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कंगना ने कहा 'हमारे संसदीय सत्र खास तौर पर इसलिए होते हैं ताकि हम सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर सकें और जरूरी सवाल उठा सकें। हंगामा करना, रुकावटें पैदा करना और इस तरह विरोध करना सही नहीं है। लोगों ने एक सरकार चुनी है, और यह तय करना उनका अधिकार है कि वे उस सरकार को कैसे चलाएंगे।'

VIDEO | Parliament Monsoon Session: BJP MP Kangana Ranaut says, "Our parliamentary sessions are meant specifically for us to discuss all issues in an extensive and detailed manner and to raise relevant questions. Creating a ruckus, causing disruptions, and protesting in this… pic.twitter.com/lTfWpvm0eL
— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
विज्ञापन
सरकार पर दबाव नहीं डाल सकते
कंगना ने आगे कहा 'अगर आपको इतना ही लगता है, तो आपको खुद चुनाव लड़ना चाहिए। आप सरकार पर दबाव डालकर यह तय नहीं करवा सकते कि किसे हटाना है और किसे बनाए रखना है। इस तरह का दबाव स्वीकार्य नहीं है। धीरे-धीरे, हर कोई भारतीय जनता पार्टी और सनातन संस्कृति की शरण में आ जाएगा क्योंकि यह हमारी अपनी संस्कृति है, जबकि बाकी सब कुछ दुनिया के बाकी हिस्सों से लिया गया है।'
एक्ट्रेस से नेता बनीं कंगना की ये बातें तब सामने आईं जब मॉनसून सत्र के दौरान संसद के आसपास सीजेपी से जुड़े विरोध प्रदर्शन तेज हो गए।

- फोटो : सोशल मीडिया
सीजेपी ने निकाला मार्च
इस बीच, संसद की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को सेंट्रल दिल्ली में भारी सुरक्षा इंतजामों का सामना करना पड़ा।
सीजेपी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस आरोप से इनकार करते हुए कहा कि ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई।