Sara Ali Khan : केआरके ने ट्विटर पर उड़ाया सारा अली खान का मजाक, बोले- बेचारी पर तरस आता है
कमाल राशिद खान यानी केआरके ने ट्विटर के जरिए बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान पर निशान साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि उन्हें अभिनेत्री पर तरस आता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमाल राशिद खान यानी केआरके अक्सर अपने किसी न किसी बयान को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने अभिनेता सैफ अली खान की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान पर ट्विटर के जरिए निशान साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, “देखो बुरा समय तो कभी भी आ सकता है, जैसे सारा अली खान का आया है! आज बेचारी को कोई फिल्म देने को तैयार नहीं है! तो बेचारी शहनाज गिल के थके हुऐ शो में गई! यहां तक कि क्रिटिक भी बन गई है! अब आशीष चंचलानी के साथ फिल्मों का प्रमोशन कर रही है! तरस आता है बेचारी पर!
'किसी का भाई किसी की जान' का उड़ाया था मजाक
ऐसा पहली बार नहीं है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी का मजाक उड़ाया है। इससे पहले भी केआरके सलमान खान का भी मजाक उड़ा चुके हैं। हाल ही में केआरके ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का भी मजाक उड़ाया था। केआरके ने लिखा था कि यह फाइनल है कि फिल्म पहले दिन केवल 7-9 करोड़ रुपये का कारोबार ही कर पाएगी। मैने कहा था की इंशाअल्लाह 10 क्रॉस नहीं करने दूंगा और मैंने यह साबित कर दिया। हालांकि भाईजान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब 90 करोड़ के ऊपर की कमाई कर चुकी है।
‘मेट्रो इन दिनो’ में आएंगी नजर
सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म ‘मेट्रो इन दिनो’में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म आठ दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अभिनेत्री ‘ऐ वतन मेरे वतन’का भी हिस्सा हैं।