फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kamal hassan starrer film vishwaroopam 2 poster released

विश्वरूपम 2 पोस्टरः घायल होकर भी तिरंगे को थामे रहे कमल हसन

Thu, 04 May 2017 07:27 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Thu, 04 May 2017 07:27 AM IST
विज्ञापन
kamal hassan starrer film vishwaroopam 2 poster released
कमल हासन

कमल हसन स्टारर फिल्म 'विश्वरूपम 2' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। कमल हसन ने अपने ट्विटर पर इस पोस्टर को रिलीज करते हुए लिखा, 'मुझे ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। आज शाम 7 बजे विश्वरूपम 2 का पहला हिंदी पोस्टर और तेलुगु पोस्टर रिलीज किया गया।' इस पोस्टर में तिरंगा और घायल कमल हसन नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


ये भ्‍ाी पढ़ें- इस फिल्म के चलते कंगाल होते होते बचे थे कमल हासन, घर तक रखा था गिरवी
विज्ञापन


पोस्टर में कमल अपने दिल पर हाथ रखे हुए हैं और उनके चेहरे पर पट्टी बंधी हुई है। ये साल 2013 में आई फिल्म विश्वरूपम का दूसरा भाग है। फिल्म के पहले पार्ट को अपनी रिलीज के समय काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। फिल्म पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



शुरुआत में फिल्म को तमिलनाडु में बैन किया गया था। वहीं देश के दूसरे राज्यों में फिल्म बेहद सीमित स्तर पर रिलीज हुई थी। बाद में फिल्म से बैन हटा लिया गया था। विश्वरूपम 2 की रिलीज डेट को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। पहले फिल्म की रिलीज डेट 3 अगस्त थी लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। अब फिल्म के 6 अक्टूबर को रिलीज होने की संभावना है। 

 


ये फिल्म करीब 75 करोड़ के बजट में बनी है।  फिल्म में पहले पार्ट की स्टारकास्ट दूसरे पार्ट में दिखेगी लेकिन इस पार्ट में वहिदा रहमान भी नजर आएंगी। वहिदा काफी समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।

ये भ्‍ाी पढ़ें- भारत की 10 सबसे महंगी फिल्में, जानते हैं इनके बारे में?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed