फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kalki Koechlin stars in Soni Razdan's 'Love Affair'

कल्कि कोचलीन की वजह से होगी हत्या?

Tue, 02 Sep 2014 09:08 AM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
Kalki Koechlin stars in Soni Razdan's 'Love Affair'

लंबे समय से फिल्मी पर्दे से गायब रहने वाली अनुराग कश्यप की पत्नी कल्कि कोचिलीन जोरदार वापसी की तैयारी कर रही हैं। फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि वह सोनी राजदान के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘लव अफेयर’ में विदेशी युवती की भूमिका निभा रही हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार यह फिल्म 1959 में हुए नानावती मर्डर केस से कुछ अंशों में प्रेरित है। कल्कि इस फिल्म में ब्रिटिश युवती सिल्विया नानावती की भूमिका निभाएंगी, जिसके विवाहेतर संबधों के कारण एक हत्या हो जाती है।
विज्ञापन


‘लव अफेयर’ निर्देशक सोनी राजदान की पहली फिल्म है। वैसे एक समय फिल्मों में अभिनय के लिए जानी जाने वाली सोनी राजदान को इन दिनों लोग आलिया भट्ट की मां के रूप में ज्यादा पहचानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आलिया की मां बनाएंगी यह फिल्म

Kalki Koechlin stars in Soni Razdan's 'Love Affair'

बताया जा रहा है कि कल्कि से पहले सोनी इस रोल के लिए कुछ विदेशी अभिनेत्रियों के नाम पर विचार रही थीं, परंतु तभी किसी ने उन्हें कल्कि का नाम सुझाया। यह आइडिया सोनी को पसंद आ गया।

कल्कि पिछले कुछ समय से फिल्मों के बजाय रंगमंच की तरफ ज्यादा ध्यान दे रही हैं। इस बीच वह अनुराग कश्यप से अलगाव को लेकर भी लगातार सुर्खियों में रहीं। परंतु उन्होंने ऐसी बातों में ज्यादा खुद को उलझाने के बजाय फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।

कल्कि ने कभी यह नहीं बताया कि आखिर क्यों वह अनुराग से अलग रह रही हैं। उनके नजदीकियों का कहना है कि कल्कि पूरी तरह से अपना ध्यान काम पर लगा रही हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि वह सिर्फ रंगमंच ही करेंगी। जब उन्हें सोनी ने ‘लव अफेयर’ में सिल्विया का रोल ऑफर किया तो कल्कि तुरंत मान गईं।

प्रेमी की भूमिका में अर्जुन

Kalki Koechlin stars in Soni Razdan's 'Love Affair'

सूत्र खबर लाए हैं कि फिल्म में सिल्विया के पति का किरदार कल्कि के अच्छे दोस्त गुलशन देवैया निभाएंगे। गुलशन फिल्म में नेवी कामांडर बने हैं। यह कमांडर अपनी पत्नी के प्रेमी को गोली मार देता है। प्रेमी की भूमिका में अर्जुन रामपाल नजर आने वाले हैं।

वैसे फिल्म का निर्माण करने जा रही हैं पूजा भट्ट ने इस बात का खंडन किया है कि वह नानावती केस पर आधारित फिल्म बना रही हैं। उनका कहना है कि यह बात पूरी तरह से गलत है क्योंकि हम लोग सिर्फ 1950 के दशक में देश को हिला देने वाले उस हत्याकांड से कुछ सूत्र बस ले रहे हैं।

हमारी बाकी कहानी काल्पनिक है। इस बीच फिल्म के को-प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि कल्कि को इस प्रेम त्रिकोण की कहानी के लिए फाइनल कर लिया गया है। फिल्म में चंदन रॉय मुख्य वकील की भूमिका निभाएंगे। केएम नानावती विरुद्ध महाराष्ट्र सरकार के असल केस में राम जेठमलानी मुख्य वकील थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed