फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kala Hiran Movie Based On Salman Khan Case Lead Actor Sonu Mishra Exiting From Film

Salman Khan: ‘काला हिरण’ में सलमान का किरदार निभाने वाले एक्टर ने छोड़ी फिल्म, बोले- ‘प्रोपेगैंडा का हिस्सा…

Sun, 28 Jun 2026 09:45 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 28 Jun 2026 09:45 AM IST
सार

Kala Hiran Movie Controversy: सलमान खान का किरदार ‘काला हिरण’ नाम की फिल्म में अभिनेता सोनू मिश्रा निभा रहे थे। इसी बीच फिल्म को लेकर विवाद हुआ। अब इस एक्टर ने फिल्म छोड़ दी है, साथ ही मेकर्स पर भी बड़ा आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
Kala Hiran Movie Based On Salman Khan Case Lead Actor Sonu Mishra Exiting From Film
फिल्म 'काला हिरण' में सलमान खान का किरदार निभा रहे थे सोनू मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में ‘काला हिरण’ नाम की फिल्म का ट्रेलर सामने आया। इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया और बॉलीवुड में हलचल मचा दी। फिल्म सलमान खान के काला हिरण केस पर बताई जा रही है। इसके खिलाफ सलमान भी कोर्ट पहुंच गए हैं। इसी बीच लीड एक्टर ने भी फिल्म ‘काला हिरण’ छोड़ दी है। साथ ही फिल्म की कहानी और मंशा को लेकर कई खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन

अभिनेता ने फिल्म को बताया प्रोपेगैंडा
एएनआई से बातचीत करते हुए सोनू मिश्रा ने कहा, ‘फिल्म में सलमान खान का किरदार निभाना था। जब मुझे अहसास हुआ कि यह फिल्म एक सुपरस्टार का नाम और राजस्थान की संस्कृति की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए बनाई गई है, तो मेरे नैतिक मूल्यों ने मुझे एक सीनियर एक्टर के खिलाफ प्रोपेगैंडा का हिस्सा बनने की इजाजत नहीं दी। मेकर्स के साथ क्रिएटिव मतभेदों के बाद मैंने फिल्म से खुद को अलग करने का फैसला किया।’ 

विज्ञापन

अभिनेता सोनू मिश्रा ने आगे बताया कि मेकर्स ने फिल्म ‘काला हिरण’ की स्क्रिप्ट उनके साथ शेयर नहीं की थी। 

फिल्म का मकसद नेक होना चाहिए 
अभिनेता ने आगे बातचीत में बताया कि अगर बिश्नोई समुदाय पर आधारित फिल्म का मकसद नेक हो, तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। वह कहते हैं, ‘बिश्नोई समुदाय से कोई धमकी मिलने का सवाल ही नहीं उठता। यह मेरा अपना समुदाय है। मेरा मानना है कि समाज के कल्याण के लिए समुदाय द्वारा किए गए विभिन्न प्रयासों पर फिल्में बननी चाहिए। मैं खुशी-खुशी ऐसा करता।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म को लेकर होने वाली कानूनी कार्यवाही का जिक्र करते हुए अभिनेता ने कहा, ‘रोक लगाने की अर्जी पर सुनवाई 1 जुलाई को होनी है। हमें न्यायपालिका प्रणाली पर भरोसा रखना होगा।’ 

Kala Hiran Movie Based On Salman Khan Case Lead Actor Sonu Mishra Exiting From Film
फिल्म 'काला हिरण' में सलमान खान का किरदार निभा रहे थे सोनू मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान भी फिल्म के खिलाफ कोर्ट पहुंचे 
सलमान खान भी फिल्म ‘काला हिरण’ पर रोक लगाने के लिए कोर्ट पहुंच गए हैं। उनका आरोप है कि इससे उनके व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन होता है और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है। इस महीने की शुरुआत में दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रस्तावित फिल्म 'काला हिरण' के निर्माण, प्रमोशन और रिलीज पर रोक लगाने की एक्टर की याचिका पर सुनवाई टाल दी थी। दरअसल, फिल्म निर्माताओं की ओर से पेश वकील ने अर्जी का जवाब देने के लिए समय मांगा था। सलमान खान की तरफ से पेश हुए सीनियर एडवोकेट संदीप सेठी ने कोर्ट से अंतरिम सुरक्षा देने की अपील की। उन्होंने तर्क दिया कि फिल्म बनाने वाले लोग सलमान की जिंदगी और उनकी पहचान का कमर्शियल फायदा उठाने की कोशिश कर रहे थे, जबकि उन्होंने इसके लिए कोई मंजूरी नहीं ली थी।
सुनवाई के दौरान ही फिल्म बनाने वालों के वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं और उन्होंने इस बारे में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। अब इसी मामले की सुनवाई 1 जुलाई को कोर्ट में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed