फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kaitreena kaif is sister of arjun kapoor

कैटरीना को बहन क्यों मानते हैं अर्जुन कपूर?

Tue, 04 Mar 2014 08:19 AM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
kaitreena kaif is sister of arjun kapoor
आपके लिए यह बिल्कुल नई सूचना होगी। अर्जुन कपूर, कैटरीना कैफ को अपनी बहन मानते हैं। इसका रहस्य क्या है?
विज्ञापन


अर्जुन कपूर को रसूखदार फिल्मी परिवार से होने के कारण भले ही फिल्में मिलती रहें, लेकिन फिलहाल तो उनकी ऐक्टिंग में किसी को दम नहीं दिख रहा है। खुद अर्जुन इस बात को समझते हैं और हर फिल्म के प्रस्ताव पर लोगों से मिल रहे हैं।

लेकिन एक प्रस्ताव पर पिछले दिनों अर्जुन थोड़ा हिचके तो एक राज खुला। कैटरीना के अपोजिट मिली फिल्म पर उन्होंने सोचने-विचार करने का समय मांगा।

तब बातों-बातों में पता चला कि अर्जुन ने कैटरीना को अपनी ‘मुंह बोली बहन’ बना रखा है और कैटरीना उन्हें राखी तक बांधती हैं!! सूत्रों के अनुसार पांच साल पहले की बात है, जब अर्जुन की सलमान के माध्यम से कैटरीना से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन


कैटरीना को अर्जुन में अपने भाई की छवि नजर आई और उन्होंने इस हीरो को राखी बांध दी। तब सलमान ने अर्जुन से कहा कि कैटरीना का भाई बनने के बाद तो उन्हें ऐक्टिंग में हाथ आजमाना ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैटरीना अर्जुन को अपना छोटा भाई मानती हैं।सूत्र यह भी खबर निकाल कर लाए हैं कि रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘गुंडे’ में पहले कैटरीना कैफ को लेने की बात चल रही थी। रणवीर को तो कोई समस्या नहीं थी, लेकिन राखी बंधवाने के बाद अर्जुन कैटरीना से रोमांस करने में झिझक रहे थे।

ऐसे में हीरोइन बदल दी गई और प्रियंका चोपड़ा को लाया गया। अब सूत्रों की मानें तो अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए अर्जुन इस बात पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं कि क्यों न कैटरीना का हीरो बनने का प्रस्ताव मान लिया जाए।


बताया जा रहा है कि वह काफी हद तक इसके लिए तैयार भी हो गए हैं। अपने नजदीकियों से उन्होंने कहा है कि अगर वह पर्सनल लाइफ में कैटरीना के भाई हैं और पर्दे पर उनके साथ रोमांस करते हैं तो इसमें किसी दूसरे को क्या फर्क पड़ना चाहिए? यह तो निजी मामला है। अब इस पर कोई क्या बोलेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed