फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kaitirina is in dispute

गोरा बनाने के चक्कर में विवादों में आई कैटरीना

Wed, 18 Feb 2015 05:04 PM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 05:04 PM IST
विज्ञापन
kaitirina is in dispute

कैटरीना कैप विवादों में आ गई हैं। हालांकि विवाद की वजह न तो सलमान खान हैं और न ही रणबीर कपूर। कैटरीना ने एक ऐसा काम किया है, जिसे लेकर वह विवादों में आ गई हैं।

विज्ञापन


खुद कैटरीना भी नहीं जानती रही होंगी कि वह कोई ऐसा काम भी कर देंगी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो जाएगा।

वैसे कैट ने अबकि बार जो किया है, उसे न करने के लिए वह पहले कसम भी खा चुकी हैं। फिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि कैटरीना को फिर से वही कदम उठाना पड़ गया। जानने के लिए पढें ये पूरी स्टोरी।

विज्ञापन

हो गई हैं आलोचना का शिकार

kaitirina is in dispute

गोरा बनाने के दावे करने वाली क्रीमें पिछले कुछ वर्षों से भारतीय समाज में विवादों में रही हैं। न केवल अपने दावों के कारण बल्कि इसलिए भी कि वे सांवलेपन और गोरेपन में भेदभाव करती हैं।

इसी बात का नतीजा है कि ऐसे उत्पादों में काम करने वाले सितारे शाहरुख खान और यामी गौतम कई बार आलोचना का शिकार हुए हैं। अब बारी है गोरी कैटरीना कैफ की। सब जानते हैं कि कैटरीना कितनी गोरी हैं, परंतु इन दिनों वह एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की ‘व्हाइटनिंग क्रीम’ को बढ़ावा देती दिख रही हैं।

पहले से ही बहुत गोरी कैटरीना को इस क्रीम के विज्ञापन में सफेद-सा दिखा दिया गया है। उत्पाद दावा कर रहा है कि इसे लगाने वाली लड़कियां न केवल गोरी हो जाएंगी, बल्कि उनकी त्वचा जवान और झुर्रियों से मुक्त भी हो जाएगी। यह विज्ञापन करके कैटरीना विवादों में आ गई हैं और त्वचा के आधार पर भेदभाव का विरोध करने वाले लोग तथा संगठन उन्हें आड़े हाथों ले रहे हैं।

अपनी कसम भी तोड़ डाली

kaitirina is in dispute

कैटरीना का यह विरोध इसलिए भी तेज है क्योंकि एक-डेढ़ साल पहले उन्होंने अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा था कि वह भविष्य में कभी किसी फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करके उसे प्रमोट नहीं करेंगी।

कैटरीना ने तब कहा था, ‘अगर मेरे पास ऐसी किसी क्रीम का विज्ञापन आता है तो मैं जरूर ध्यान रखूंगी कि वह गोरा बनाने और त्वचा का रंग निखारने की बात न करे क्योंकि यह बहुत ही घटिया और गलत सोच है।

इस बात को लेकर आज के जमाने में बहुत जागरूकता है और मैं ऐसा काम नहीं करूंगी।’ परंतु अब लगता है कि कैटरीना अपनी कही बात को भूल गई हैं। कह सकते हैं कि बड़े-बड़े सितारों के साथ ऐसी छोटी-छोटी बातें होती हैं!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed